एक्सप्लोरर

'डेमोग्राफी बदलने की कोशिश करने वालों को करना होगा पलायन', संभल रिपोर्ट के बाद CM योगी का बयान

UP News: सीएम योगी ने कहा कि अब बिना भेदभाव के शासन की योजना का लाभ हर नागरिक को प्राप्त हो रहा है. अब तुष्टिकरण नहीं संतुष्टिरण के माध्यम से सशक्तिकरण की तरफ हम लोग आगे बढ़ रहे हैं.

संभल हिंसा की जांच रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर पहली प्रतिक्रिया दी है. प्रतापगढ़ पहुंचे सीएम योगी ने संभल हिंसा की रिपोर्ट पर पहला रिएक्शन देते हुए कहा कि डेमोग्राफी बदलने की कोशिश करने वालों को खुद पलायन करना होगा. सीएम योगी ने कहा कि आपने कल देखा होगा न्यूज पेपरों में आज के न्यूज पेपर में और कल के विजुअल मीडिया और सोशल मीडिया रंगे हुए थे. संभल में जिस प्रकार का दंगा करने की एक साजिश हुई थी, उस दंगों की साजिश जानने के लिए न्यायिक कमीशन बना था.

सीएम योगी ने कहा कि न्यायिक कमीशन ने अपनी रिपोर्ट दी है और न्यायिक कमीशन की उस रिपोर्ट के कुछ अंश सामने आए हैं. कैसे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के समय में चुन चुन करके हिंदुओं को निशाना बनाया जाता था. कैसे उनकी डेमोग्राफी को उनकी जन सांतिकी को कम करके लगातार उन पर अत्याचार करवाए जाते थे. कैसे दंगे करवा करके हिंदू विहीन कर दिया जाता था क्षेत्रों को. लेकिन आज यह डबल इंजन की सरकार है, डेमोग्राफी को भी नहीं बदलने देगी और जो भी डेमोग्राफी को बदलने का दुस्साहस करेगा उसको स्वयं पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.

सीएम योगी ने कहा कि क्योंकि अब बिना भेदभाव के शासन की योजना का लाभ हर नागरिक को प्राप्त हो रहा है. अब तुष्टिकरण नहीं संतुष्टिरण के माध्यम से सशक्तिकरण की तरफ हम लोग आगे बढ़ रहे हैं. पिछले 8 वर्ष में 6 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से उभारने में मदद मिली.

हर खेत को पानी उपलब्ध किया जा रहा है- सीएम योगी

उन्होंने कहा कि आज जब हर गरीब को पेयजल के लिए शुद्ध पानी उपलब्ध हो रहा है. हर खेत को पानी उपलब्ध किया जा रहा है. हर नौजवान के लिए रोजगार की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है. हर गरीब को शासन की योजना में बिना भेदभाव के भागीदार बनाया जा रहा है. तो समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को इससे सबसे ज्यादा पीड़ा हो रही है. क्योंकि इन्होंने अपने समय में कुछ नहीं किया और इसीलिए अभद्र भाषा का प्रयोग करके राजनीतिक मर्यादा को इन्होंने तारतार करने का काम किया है.

PM मोदी के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करने का मतलब सूरज पे थूकने जैसा- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि इन लोगों को समझना चाहिए भारत के प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करने का मतलब सूरज पे थूकने जैसा है. यह थूक इनके ऊपर आ रहा है. जनता जनार्दन इनके कृत्यों पर कहीं ना कहीं उसकी निंदा कर रही है. अपने को अपमानित महसूस कर रही है और 140 करोड़ भारतवासी अपने आप को अपमानित महसूस कर रहे हैं.

'चौबीसों घंटे सतर्क रहें', PM मोदी के चीन और जापान दौरे पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget