एक्सप्लोरर

यूपी में कृषि को लेकर योगी सरकार की बड़ी तैयारी, प्रदेश में बीज उत्पादन के लिए बनेंगे 5 सीड पार्क

UP News: योगी सरकार ने राज्य को बीज उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 5 सीड पार्कों की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इन 5 सीड पार्कों को चरणबद्ध तरीके से स्थापित किए जाएंगे.

UP Seed Park News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य को बीज उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश में पांच सीड पार्कों की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर स्थापित किए जाने वाले सीड पार्क को प्रदेश के 5 क्लाइमेटिक जोन में चरणबद्ध तरीके से स्थापित किया जाएगा.  

प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत पहले सीड पार्क की स्थापना लखनऊ जिले के अटारी स्थित राजकीय कृषि प्रक्षेत्र की 130.63 एकड़ भूमि पर की जाएगी, जिस पर 266.70 करोड़ रुपए का अनुमानित व्यय होगा. सीड पार्क के माध्यम से बीज उत्पादन, प्रोसेसिंग, भंडारण, स्पीड ब्रीडिंग व हाइब्रिड लैब जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी. इसके अतिरिक्त, पश्चिमी, तराई, मध्य, बुंदेलखंड एवं पूर्वी जोन में कृषि जलवायु क्षेत्रों के अनुरूप सीड पार्क स्थापित किए जाएंगे. 

सीएम योगी ने लखनऊ में की कैबिनेट बैठक
आज लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई. इसके साथ बैठक में कुल 10 प्रस्तावों पास हुआ. कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि सरकार इन सीड पार्कों में निवेश करने वाले बीज कारोबारियों को कई तरह की छूट देगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा निजी निवेश हो सके. 

बीज उद्योगों को जमीन 30 साल की लीज पर दी जाएगी, जिसे जरूरत पड़ने पर 90 साल तक बढ़ाया जा सकता है. एक सीड पार्क से करीब 1200 लोगों को सीधा और 3000 लोगों को परोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा. साथ ही करीब 40,000 किसान इन पार्कों से सीधे जुड़ेंगे. पूरे प्रदेश में 5 सीड पार्क बनने से 6000 लोगों को सीधा और 15,000 लोगों को परोक्ष रोजगार मिलेगा.

कृषि के मामले में यूपी सबसे बड़ा राज्य
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा कृषि राज्य है, जहां कुल 162 लाख हेक्टेयर जमीन पर खेती होती है. हर साल यहां करीब 139.43 लाख कुंतल बीज की जरूरत होती है, लेकिन अभी इसकी पूरी आपूर्ति के लिए यूपी को दूसरे राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता है. अब सीड पार्क बनने से यह निर्भरता खत्म हो जाएगी और किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले बीज आसानी से और सही दामों पर मिल सकेंगे. इससे बीज प्रतिस्थापन दर (SRR) बढ़ेगी, फसल की पैदावार बढ़ेगी और किसानों की आमदनी में भी अच्छा इजाफा होगा. साथ ही, यूपी खुद बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनकर दूसरे राज्यों को भी बीज भेज सकेगा.

यह भी पढ़ें- अखिलेश के चाचा रामगोपाल का विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जातिसूचक शब्दों का किया इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget