एक्सप्लोरर

बिजनौर,बलिया से शुरू हुई गंगा यात्रा का समागम कानपुर में होगा, काशी से बुलाये गये पुरोहित करेंगे महाआरती

कानपुर में गंगा यात्रा का समागम 31 जनवरी यानी शुक्रवार को होगा। इस मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे

कानपुर, एबीपी गंगा। बिजनौर और बलिया से शुरू हुयी 'गंगा यात्रा' का समागम शुक्रवार को कानपुर में होना है। 'गंगा यात्रा' में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का आना तय हो गया है जबकि गृहमंत्री अमित शाह के आने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन व पुलिस ने व्यापक तैयारिया कर ली है। गंगा बैराज पर भव्य पंडाल बनाया गया है और दो मंच बनाये गए हैं। एक मंच पर मुख्यमंत्री व उनके मंत्रीगण रहेंगे, जबकि दूसरे मंच पर गंगा यात्रा में शामिल गणमान्य लोग बैठेंगे। मुख्यमंत्री गंगा को अविरल और निर्मल बनाने की कवायद करेंगे। कानपुर के जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि गंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों के रहने की व्यवस्था कर ली गयी है। गंगा यात्रा का भव्य समागम कानपुर में संपन्न होगा। वहीं डीआईजी अनंत देव तिवारी ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात की जायेगी।

बिजनौर और बलिया से आ रही गंगा यात्रा का 31 जनवरी को गंगा बैराज स्थित निषाद पार्क में समागम होगा। बिजनौर से आ रही यात्रा गुरुवार शाम तक बिठूर पहुंच रही है। यात्रा के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सिंचाई एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बलदेव सिंह औलख, जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो समेत सूबे के कई मंत्री बिठूर पहुंचेंगे।

वाराणसी से बुलाए गये हैं पुरोहित

अटल घाट पर मां गंगा की आरती के लिए वाराणसी से पुरोहित बुलाए गए हैं। गंगा यात्रा समागम में 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। उन्हें गंगा रोजगार का माध्यम कैसे बने, उसे प्रदूषण मुक्त रखने के लिए क्या उपाय अपनाना है, यह समझाया जाएगा। गंगा के संरक्षण का संकल्प भी दिलाया जाएगा। बिजनौर से आ रही यात्रा का कानपुर प्रवेश पर सबसे पहले बिल्हौर के गांगूपुर गांव के पास स्वागत होगा। वहां कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा। यहां से यात्रा उत्तरीपुरा, शिवराजपुर, चौबेपुर व मंधना होते हुए बिठूर पहुंचेगी।

अटल घाट पर महाआरती

घाट पर गंगा आरती और गंगा पूजन होगा। 31 जनवरी को वहां से 44 गंगा यात्री बोट से गंगा बैराज के पास स्थित अटल घाट पहुंचेंगे। बाकी यात्री सड़क मार्ग से आएंगे। दोपहर 12 बजे बैराज पर गंगा आरती होगी। बारिश की आशंका को ध्यान में रखते हुए वाटर प्रूफ पंडाल बनाया गया है। बिठूर के पत्थर घाट, ब्रह्मावर्त घाट व शुक्लागंज के घाटों को सजाया जा रहा है। बिजनौर से आई गंगा यात्रा कानपुर जिले के 40 गांवों से होकर बैराज पहुंचेगी। इन गांवों में नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा की ओर से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget