एक्सप्लोरर

UP News: अयोध्या में सामूहिक विवाह का आयोजन, श्रमिको के बच्चों की शादी में सीएम योगी आदित्यनाथ देंगे आशीर्वाद, तैयरियां शुरू

सामूहिक विवाह समारोह में अब तक 3504 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है श्रम एवं सेवायोजन विभाग इसको आयोजित कर रहा है. खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां जोड़ों को आशीर्वाद देंगे.

धर्म की नगरी के रूप में विख्यात अयोध्या में यूपी सरकार एक ऐसा सामूहिक विवाह कराने जा रही है जिसमें अलग-अलग जिलों के श्रमिकों के बेटे और बेटियां शामिल होंगे एक ही मंडप के नीचे हजारों शादियां हो रही होंगी. पंडित जी इस शादी में मंत्र पढ़ रहे होंगे आशीर्वाद देने के लिए परिजनों के साथ खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सांसद और विधायक भी खड़े होंगे अयोध्या जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं और शुक्रवार को इसी मैदान में शहनाई की धुन बजती नजर आएगी.

अबतक 3504 जोड़ों ने कराया रजिस्ट्रेशन
सामूहिक विवाह समारोह में अब तक 3504 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है श्रम एवं सेवायोजन विभाग इसको आयोजित कर रहा है. इसीलिए इसमें श्रम विभाग में पंजीकृत दैनिक मजदूरों की बेटियां और बेटे ही दुल्हन और दूल्हे के रूप में नजर आएंगे जिसमें अयोध्या से 32 मुस्लिम समेत 1472 जोड़ें, बाराबंकी जनपद से 11 मुस्लिम जोड़ें समेत 340 जोड़ें जनपद सुल्तानपुर से 43 मुस्लिम जोड़े समेत 806 जोड़ें,  जनपद अंबेडकरनगर से 8 मुस्लिम जोड़े समेत 315 जोड़ें और जनपद अमेठी से 32 मुस्लिम जोड़े समेत 611 जोड़ें विवाह के बंधन में बंधेंगे.

दूल्हे और दुल्हन के परिवार से 10 लोग इस शादी में शामिल होंगे यानि एक जोड़े के साथ 20 लोग शादी में आशीर्वाद देने के लिए मौजूद रहेंगे प्रत्येक जोड़े को व्यवस्था के अंतर्गत पंडित जी बाकायदा मंत्रोच्चार के बीच शादी सम्पन्न कराएंगे. दूल्हे और दुल्हन को पोशाक के लिए प्रत्येक को ₹5000 श्रम विभाग द्वारा अग्रिम भेजे जा चुके हैं जबकि 65000 रुपये शादी के समय प्रत्येक जोड़े को दिए जाएंगे इसके अलावा खुद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य तो मौजूद रहेंगे ही इनके साथ सांसद और सभी विधायक भी आशीर्वाद देने के लिए कतार बद्ध खड़े दिखाई देंगे.

सीएम योगी देंगे आशीर्वाद
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा स्वाभाविक है मैं विभाग का मंत्री हूं तो विभाग का मंत्री होने के नाते माननीय मुख्यमंत्री यंहा रहेंगे तो सबके अभिभावक वही रहेंगे लेकिन मैं आयोजक के रूप में वहां रहूंगा सामूहिक विवाह होगा हमारे समिति की बेटियां और बेटे धूमधाम से दाम्पत्य सूत्र में बंधेंगे माननीय मुख्यमंत्री जी आशीर्वाद देंगे माननीय सांसद गण,  माननीय विधायक गण सब उपस्थित रहेंगे, सब आशीर्वाद वचन देंगे स्वाभाविक रूप से श्रमिकों के लिए यह एक ऐतिहासिक पल होगा. जब उनकी बेटियों की शादी में माननीय मुख्यमंत्री जी समेत तमाम मंत्री गण तमाम सांसद गण तमाम विधायक गण उनकी बेटियों को आशीर्वाद देंगे वहां पर स्वाभाविक रूप से उनके लिए ऐतिहासिक पल होगा.

यह भी पढ़ें:

UP Election 2022: आज सपा-बसपा के गढ़ जौनपुर पहुंचेंगे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, सरकार पर साधेंगे निशाना

Jewar Airport: मोदी-योगी से पहले 2 PM और 5 CM बदले, अब बीजेपी राज में साकार हुआ जेवर एयरपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget