एक्सप्लोरर

Lok sabha Election 2024: कांग्रेस को सीएम योगी की चेतावनी, कहा- 'दो-दो हाथ तय है, अगर....'

UP News: सीएम योगी ने सोमवार को बाराबंकी, रायबरेली और बांदा में चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी को लेकर सीएम ने कहा कि उनके पाकिस्तान से क्या संबंध है.

Lok Sabha Election 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भाजपा प्रत्याशियों के लिए धुआंधार प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने बाराबंकी, रायबरेली और बांदा लोकसभा सीटों के लिए जनसभाओं को संबोधित किया. सीएम योगी के निशाने पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी रही. मुख्यमंत्री ने कहा कि चौथे चरण के मतदान के साथ ही मोदी लहर अब सुनामी बन चुकी है. वहीं कांग्रेस और सपा पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि राहुल भले ही वोट रायबरेली से मांगते हैं मगर उन्हें समर्थन पाकिस्तान से मिल रहा है. 

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर राहुल गांधी के पाकिस्तान से क्या संबंध हैं. कांग्रेस को चेतावनी देते हुए सीएम योगी ने कहा कि गाय हमारी माता है, अगर इसे काटोगे तो दो-दो हाथ तय है. उन्होंने यह भी कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर के लोग भारत में शामिल होना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें मोदी की गारंटी पर पूरा विश्वास है. 

बाराबंकी में गरजे सीएम योगी
बाराबंकी के हैदरगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और सपा का इतिहास घोटालों का रहा है. योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिना चेहरा और जाति देखे सबको विकास की योजनाओं से लाभान्वित किया गया. सीएम योगी सोमवार को यहां हैदरगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने यहां पार्टी प्रत्याशी राजरानी रावत के लिए जनता से वोट की अपील की. उन्होंने कहा कि हमारे आराध्य प्रभु श्री राम भी यही चाहते हैं कि उनका परम भक्त एक बार फिर देश की सत्ता संभाले. 

रायबरेली के सरेनी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी प्रत्याशी और प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की. उन्होंने यह भी कहा कि पुलवामा में भारत के जवान शहीद हुए थे. पाकिस्तान का मंत्री उस घटना का समर्थन कर रहा था. वह मंत्री आज रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में बयानबाजी करता है. आखिर राहुल गांधी के पाकिस्तान से क्या संबंध हैं. वे रहेंगे हिंदुस्तान में, वोट मांगेंगे रायबरेली से और समर्थन मिल रहा है पाकिस्तान से. सीएम ने विश्वास जताया कि जिसका समर्थन पाकिस्तान कर रहा है, रायबरेली उसका समर्थन नहीं करेगी. 

'80 करोड़ लोगों को दिया जा रहा फ्री में राशन'
बांदा लोकसभा सीट के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि देश में 80 करोड़ जरूरतमंदों को फ्री में राशन दिया जा रहा है वहीं आज एक समाचार पत्र में छपा है कि पाकिस्तान में एक किलो आटे के लिए मारपीट हो रही है. वहां दंगे हो रहे हैं. उन्होंने कहा पाकिस्तान का राग अलापने वालों को वहां चले जाना चाहिए. वह वहां भीख मांगे और भूखे मरे. भारत पर बोझ न बनें क्योंकि ये लोग भारत की प्रगति के बैरियर बने हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफलता पर सिर्फ दो लोग को आपत्ति है. इसमें राजद्रोही और पाकिस्तान के समर्थक शामिल है जबकि पूरा हिंदुस्तान मोदीमय हो चुका है.

ये भी पढ़ें: चुनाव नहीं लड़ने की अटकलों के बीच अफजाल अंसारी ने बताई आगे की रणनीति, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
यूपी में बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर-अमरोहा में अलग-अलग हादसों में 4 की मौत
यूपी में बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर-अमरोहा में अलग-अलग हादसों में 4 की मौत

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget