एक्सप्लोरर

सीएम योगी ने गोंडा में लिया कोरोना व्यवस्थाओं का जायजा, कहा- ट्रिपल T के जरिए काम कर रही सरकार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोंडा का दौरा कर कोरोना को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का हाल जाना. इस दौरान उन्होंने मंडल अधिकारियों के साथ बैठक की. पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार है.

गोंडा. सीएम योगी आदित्यनाथ कोरोना को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं. इसी सिलसिले में सीएम योगी ने सोमवार को गोंडा जिले का दौरा किया. योगी ने यहां कोविड-19 कमांड सेंटर का निरीक्षण किया. इस दौरान यहां भर्ती मरीजों के साथ बातचीत भी की.

योगी ने यहां मंडल के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक भी की. बैठक में उन्होंने ब्लैक फंगस को लेकर तैयारियों पर मंथन किया. बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल में बने कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण किया. साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में बने पंतनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया. योगी ने मीडिया को संबोधित भी किया. 

योगी ने कहा कि कोरोना से लड़ाई को लेकर सरकार सुदृढ़ हुई है. योगी ने आगे कहा कि कोरोना रेट में लगातार कमी आ रही है. ट्रिपल टी के जरिए सरकार काम कर रही है. उन्होंने अपनी निधि के इस्तेमाल के लिए जनप्रतिनिधियों को भी धन्यवाद कहा. योगी ने बताया कि जिला अस्पतालों में पीको और नीको वार्ड का निर्माण हो रहा है. साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों से एक-एक अस्पताल को गोद लेने की अपील भी की. 

"तीसरी लहर के लिए तैयार सरकार"
योगी ने बताया कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में वृहद टीकाकरण चल रहा. यूपी सरकार कोरोना की तीसरी लहर के लिये तैयार है. उन्होंने कहा कि बच्चों के संक्रमित होने से पहले उनके अभिभावकों का टीकाकरण, कोरोना कर्फ़्यू के जरिए कोरोना पर नियंत्रण पाना होगा. मेडिकल, कृषि, व्यापार, मंडी और जरूरी सेवाएं बहाल कर जरूरतमंदों को मुहैया कराया जा रहा है. योगी ने बताया कि राशन, डेली वेज और अन्य मजदूरों को काम मिल रहा है. कम्युनिटी किचन से जरूरतमंदों का भरण-पोषण किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

Coronavirus in Uttarakhand: उत्तराखंड में 1 जून तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, अब इस समय खुलेंगी जरूरी सेवाओं की दुकानें

उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अभी से कसी कमर, सीएम तीरथ रावत ने दिया बड़ा बयान

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget