एक्सप्लोरर

सोनभद्र के पीड़ितों को पक्के घर का वादा, CM योगी ने किया 18.5 लाख मुआवजे का ऐलान

सीएम योगी आदित्यनाथ सोनभद्र के उम्भा गांव पहुंच चुके हैं। सीएम योगी सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

लखनऊ, भाषा। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोनभद्र के उम्भा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। बता दें कि  ग्राम प्रधान यज्ञदत्त के समर्थकों और गोंड आदिवासियों के बीच घोरावल तहसील में भूमि विवाद को लेकर बुधवार को हुए संघर्ष में दस लोगों की हत्या कर दी गयी थी जबकि 28 अन्य जख्मी हो गये थे। जिसके बाद से मामले में राजनीति शुरू हो गई है।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने सोनभद्र नरसंहार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि घटना के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम ने कहा कि इस घटना की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। साथ ही उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जिस जमीन पर लोग बरसों से खेती कर रहे हैं, उसे कोई छेड़ेगा नहीं। जिन भी लोगों ने गलत तरीके से गरीबों की जमीन को कब्जाया है, उन्हें सरकार बख्शेगी नहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पीड़ित परिवार के लोगों के लिए अनुसूचित जनजाति ,मुसहर जाति के लोगों को आवास और शौचालय उपलब्ध कराएं। 60 के ऊपर अनुसूचित जन जाति के पात्र बुजुर्गों ,विधवाओं और दिव्यांगों को अनिवार्य रूप से पेंशन राशन कार्ड आवास शौचालय की व्यवस्था के साथ जूनियर हाई स्कूल की व्यवस्था होनी चाहिए गांव में सोलर पैनल की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, उभ्भा में पुलिस की चौकी भी खुलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र और कार्यकत्री की नियुक्ति कर इस गांव की बच्चियों को प्रशासन जोड़े।

मुआवजे राशि को बढ़ाया

वहीं, मुख्यमंत्री ने मृतकों के पीड़ितजनों की सहायता राशि में वृद्धि की की है। मुआवजे के तौर पर पीड़ियों के अब साढ़े अट्ठारह लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलो के परिवारजनों को ढाई लाख रुपये की सहायता देंगे।

प्रियंका पर साधा निशाना

इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को निशाने पर लेते हुए योगी ने कहा कि जो लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, उन्हीं की सरकार के समय यहां के गरीबों को जमीन से वंचित करने का काम किया गया था। गरीबों के हक पर डकैती डालोगे, तो जेल के अंदर सड़ते रहोगे। सीएम ने कहा कि आप लोग गांव में रहें सरकार आपके सुरक्षा की व्यवस्था कराएगी और घायलों के सारे खर्चे को सरकार उठाएगी।

सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार सीएम योगी के दौरे से पहले कई सपा नेताओं ने सोनभद्र में हंगामा किया है। हंगामे के चलते पुलिस ने कई सपा नेताओं को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, जिला सचिव प्रमोद यादव, लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव मन्नू पाण्डेय समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया है। सभी सपाइयों को कोतवाली में बैठाया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget