एक्सप्लोरर

UP News: CM योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट में भी बेरोजगार हैं भावी शिक्षक, 3 साल पहले हुई थी परीक्षा, अभी तक नहीं मिला नियुक्ति पत्र

यूपी के जूनियर एडेड स्कूलों में साल 2021 से पहले मैनेजमेंट ही टीचर्स की नियुक्ति करता था. इसमें अक्सर ही बड़े पैमाने पर पैसे लेकर भर्ती किए जाने का आरोप लगाता रहता था.

UP News: यूपी के बेसिक शिक्षा विभाग में जूनियर कैटगरी के एडेड स्कूलों में टीचर्स की भर्ती तीन साल से ज्यादा का वक्त बीतने के बाद भी पूरी नहीं हो सकी है. इससे लिखित परीक्षा में पास 22 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी खासे परेशान हैं और इन दिनों आंदोलन की राह पर हैं. परेशान अभ्यर्थियों ने अब इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ से दखल देने और अपने साथ इंसाफ करने की गुहार लगाई है. सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थियों ने बुधवार को प्रयागराज में शिक्षा निदेशालय दफ्तर पर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और जल्द से जल्द कट ऑफ जारी कर नियुक्ति पत्र दिए जाने की मांग की. 

प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों ने अब नए अधियाचन यानी खाली जगहों को भी इसी भर्ती प्रक्रिया में जोड़ते हुए परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नौकरी दिए जाने की मांग की है. अभ्यर्थियों की दलील है कि जब तीन साल पहले शुरू हुई भर्ती अभी पूरी नहीं हो पाई है तो इस भर्ती में नए पदों को भी जोड़कर मेरिट में जगह बनाने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे दिए जाएं. इससे ज्यादा संख्या में योग्य अभ्यर्थियों को नौकरी मिल जाएगी और साथ ही शिक्षकों के पद भरने पर बेसिक शिक्षा विभाग के जूनियर एडेड स्कूलों में शिक्षा का स्तर भी बेहतर होगा.

गाजीपुर: चुनाव में व्यस्त थी पुलिस, सक्रिय हो गए हेरोइन तस्कर, 3 राज्यों में फैला दिया कारोबार

लगता रहा है ये आरोप
गौरतलब है कि यूपी के जूनियर एडेड स्कूलों में साल 2021 से पहले मैनेजमेंट ही टीचर्स की नियुक्ति करता था. इसमें अक्सर ही बड़े पैमाने पर पैसे लेकर भर्ती किए जाने का आरोप लगाता रहता था. योग्य अभ्यर्थियों को बिना पैसे ही नियुक्ति दिए जाने के मकसद से यूपी की योगी सरकार ने साल 2021 में पहली बार लगभग दो हजार पदों पर सरकारी स्तर पर भर्ती किए जाने के लिए विज्ञापन जारी किया. परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने साल 2021 में 16 अक्टूबर को लिखित परीक्षा आयोजित कराई. 

परीक्षा के लिए तकरीबन साढ़े तीन लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. करीब 2,70,000 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे. क्वालीफाइंग परीक्षा का रिजल्ट 15 नवंबर 2021 को जारी किया गया, जिसमे करीब पैंतालीस हजार अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था. बाद में यह मामला कोर्ट चला गया. लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रिजल्ट को संशोधित कर इसे नए सिरे से जारी किए जाने का आदेश दिया था. संशोधित रिजल्ट में करीब तीन हजार अभ्यर्थी बाहर हो गए और 42006 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए.

दोबारा रिजल्ट घोषित होने के बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग ने ना तो कट ऑफ जारी किया और ना ही किसी को नियुक्ति पत्र मिल सका. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इसी साल 15 फरवरी को फिर से आदेश जारी कर भर्ती जल्द से जल्द पूरी करने का फरमान जारी किया. अभ्यर्थी चाहते हैं कि अब जल्द से जल्द नोटिफिकेशन जारी कर तीन साल से इंतजार कर रहे योग्य लोगों को नौकरी दी जाए और साथ ही नए पदों को भी पुरानी भर्ती में शामिल कर लिया जाए. अभ्यर्थियों के मुताबिक अगर नए अधियाचित पदों को जोड़ लिया जाए तो अब छह हजार पदों पर भर्ती हो सकती है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget