एक्सप्लोरर

दीदी के गढ़ में गरजे योगी, कहा- ममता सरकार की एक्सपायरी डेट लिखने जा रही है जनता

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के बारासात में रैली की। उन्होंने कोलकाता में रैली को मंजूरी ना मिलने के बावजूद वहां जनसभा करने का एलान भी किया।

कोलकाता, एबीपी गंगा। पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच सियासी जंग और तेज हो गई है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोलकाता में रैली को मंजूरी ना मिलने के बावजूद वो बारासत पहुंचे और जनसभा की। योगी ने सीएम ममता बनर्जी को ललकारते हुए कोलकाता में भी रैली करने का एलान किया। योगी ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की रैली के दौरान की गई हिंसा 'ममता' की आखिरी गलती है। टीएमसी के गुंडों ने अमित शाह के रोड शो में जो हमला किया, वो इस सरकार के लिए अंतिम ताबूत बनने जा रहा है। इनको सिर छिपाने की जगह नहीं मिलेगी।

इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'ममता बनर्जी एक झूठ बोलने के लिए कई झूठ बोल रही हैं, ममता की सरकार दंगे भड़का रही है इसकी एक्सपाइरी तारीख निश्चित है।' उन्होंने यह भी कहा कि टीएमसी जिनको समर्थन कर रही है वही लोग मूर्ति पूजा को नहीं मानते हैं। टीएसी के गुंडे ही मूर्ति को तोड़ रहे हैं, इन्होंने ही ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ा। ये लोग जय श्री राम के नारे पर भी रोक लगा रहे हैं, इन्हें दुर्गा पूजा और सरस्वती पूजा करने से दिक्कत है। योगी ने यह भी कहा कि मैंने यूपी में पूजा का समय नहीं बदला, लेकिन मोहर्रम-ताजिया के जुलूस का समय बदलवा दिया था।

योगी का ट्वीट- याचना नहीं, अब रण होगा बतादें कि इससे पहले सीएम योगी ने बुधवार सुबह ट्वीट भी किया। योगी ने ट्वीट कर लिखा, 'बंगाल! सबसे पहले जय श्रीराम से आप सबका अभिवादन! आज आपके बीच रहूंगा तानाशाहों तक यह संदेश पहुंचे कि राम इस देश के कण-कण में हैं, स्वतंत्रता इस देश की जीवनी-शक्ति है और मैं बंगाल के क्रांतिधर्मी युयुत्सु का आह्वान कर रहा हूं। याचना नहीं, अब रण होगा, जीवन जय या कि मरण होगा! जय हो!’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू, स्पीकर बोले- मुझे पता है विपक्ष का अधिकार है विरोध
LIVE: यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू, स्पीकर बोले- मुझे पता है विपक्ष का अधिकार है विरोध
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में स्लिपेज पर एक्शन, NHAI ने 3 अफसरों पर लगाया प्रतिबंध
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में स्लिपेज पर एक्शन, NHAI ने 3 अफसरों पर लगाया प्रतिबंध
UP Assemby Session: 'मैं इस पद के काबिल भी हूं या नहीं...' विधानसभा स्पीकर सतीश महाना देंगे इस्तीफा?
'मैं इस पद के काबिल भी हूं या नहीं...' विधानसभा स्पीकर सतीश महाना देंगे इस्तीफा?
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
Embed widget