एक्सप्लोरर

UP Politics: सीएम योगी का बड़ा एलान, 'जहां रह रहे हैं दलित, उसी जमीन पर मिलेगा मकान का पट्टा'

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अब एससी, एसटी की जमीन कोई नहीं छीन पाएगा. वो जिस जमीन पर रह रहे हैं उन्हें वहीं का पट्टा दिया जाएगा. 

CM Yogi SC/ST Sammelen: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी (BJP) की नजर बसपा (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) के अनुसूचित जाति, जनजाति वोटबैंक पर टिकी हुई है. जिसे देखते हुए पार्टी अनुसूचित जाति सम्मेलन कर रही है. इसकी शुरुआत हापुड़ (Hapur) से खुद सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने की. इस दौरान सीएम योगी ने दलितों को रिझाने के लिए बड़ा एलान किया और कहा कि प्रदेश में अब एससी, एसटी की जमीन छीनने कोई नहीं छीन पाएगा. ये परिवार जिस जमीन पर रह रहे हैं उन्हें वहीं का पट्टा दिया जाएगा. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हापुड़ में बीजेपी द्वारा आयोजित अनुसूचित जाति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार इस बात के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. जहां पर कोई एससी एसटी जाति का व्यक्ति निवास कर रहा है अगर आरक्षित श्रेणी की वो भूमि नहीं है तो उसे उसी जमीन पर मकान बनाने का पट्टा दिया जाएगा. अगर वो आरक्षित श्रेणी की जमीन होगी तो फिर उन्हें दूसरी जगह पट्टा दिलाकर उनके पुनर्वास की पूरी व्यवस्था होगी. 

विपक्षी दलों पर लगाए आरोप

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान समाजवादी पार्टी और विपक्षी दलों पर भी जोरदार हमला बोला और कहा कि 2017 से पहले यूपी बीमार राज्य के तौर पर जाना जाता था, यहां दंगे और अराजकता का माहौल था, लेकिन अब यूपी में दंगे नहीं होते हैं. अब दंगाई गले में तख्ती डालकर अपनी जान की भीख मांगते हैं. 

सपा-बसपा पर साधा निशाना

सीएम योगी ने कहा कि जिन लोगों ने दलित उत्पीड़न किया है, वे अब अंबेडकर और कांशीराम के आदर्शों के बारे में बात कर रहे हैं. सही मायने में अगर आप देखेंगे तो बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के विचारों को जमीनी धरातल पर उतारने का कार्य भी आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो पाया है. डबल इंजन की सरकार डॉ अंबेडकर के समावेशी विकास के सपने को साकार कर रही है.

UP Politics: कांग्रेस से गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव ने कही बड़ी बात, बढ़ सकती है INDIA की टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
Varanasi News: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
वाराणसी: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget