एक्सप्लोरर

UP Budget Session: साल 2029 में 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनेगा यूपी, सीएम योगी ने सदन में किया दावा

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके नेता कहते हैं कि भारत कभी विकसित देश बन ही नहीं सकता है. लेकिन मैं आश्वस्त करता हूं कि साल 2029 में उत्तर प्रदेश $1 ट्रिलियन की इकोनॉमी भी बनेगा.

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बजट सत्र में विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने यूपी की अर्थव्यस्था सबसे तेजी से बढ़ने का दावा किया और कहा कि पिछले एक दशक में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के 25 करोड़ लोग गरीबी से निकाले गए हैं और सिर्फ उत्तर प्रदेश में छह करोड़ गरीबी रेखा के ऊपर आए हैं. सीएम योगी ने दावा किया कि 2027 में भारत पाँच ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनेगा इसमें कोई संशय नहीं है 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सदन में कहा कि भारत सबसे तेज अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा हैं. भारत दुनिया का पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और 2027 में भारत पाँच ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनेगा इसमें कोई संशय नहीं है. भारत आज दुनिया की एक बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में सबसे ज्यादा ग्रोथ रेट के साथ आगे बढ़ रहा है. इस बात पर 140 करोड़ देशवासियों को गौरव की अनुभूति होनी चाहिए. 

सीएम योगी ने सपा पर कसा तंज
समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी पीड़ा मैं समझ सकता हूं क्योंकि आपके नेता कहते हैं कि भारत कभी विकसित देश बन ही नहीं सकता है. हो सकता है कि कुछ लोगों को अच्छा नहीं लग रहा हो, क्योंकि जिनका अपना पर्सनल एजेंडा होता है, वह देश के विकास को अच्छा नहीं मानेंगे. लेकिन मैं आश्वस्त करता हूं कि साल 2029 में उत्तर प्रदेश $1 ट्रिलियन की इकोनॉमी भी बनेगा और देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बनेगा.

सीएम योगी ने कहा कि पिछले आठ सालों में हमारी सरकार ने छह करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है. अकेले महाकुंभ का आयोजन इस उत्तर प्रदेश में तीन लाख करोड़ रुपये की इकोनॉमी ग्रोथ करने वाला है. महिलाओं के स्वावलंबन के लिए जो कार्य हुए हैं. अकेले यूपी पुलिस भर्ती में बीस फीसद महिलाओं को भर्ती किया गया है. हरेक सेक्टर में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि संसाधनों से भरपूर उत्तर प्रदेश जिसको सपा और विपक्षी दलों की सरकार ने देश के बीमारू राज्यों में खड़ा कर दिया था पिछले आठ सालों की सरकार के अथक प्रयासों से आज आज यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका हैं और वर्ष 2029 में यूपी $1 ट्रिलियन की इकोनॉमी भी बनेगा और देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बनेगा.

मायावती पर राहुल गांधी के बयान का विरोध, लखनऊ में लगाए पोस्टर, कहा- माफी मांगों 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget