एक्सप्लोरर

UP News: सीएम योगी का दावा- 'सबसे ज्यादा निवेश वाला राज्य बना यूपी, 6 साल पहले लोग आने से डरते थे'

Lucknow News: सीएम योगी ने आज 'मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना' का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि छह साल पहले यूपी बीमारू प्रदेश था, जो अब देश का सबसे ज्यादा निवेश वाला राज्य बन गया है.

UP News: विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर आज लखनऊ में 'मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना' का शुभारंभ किया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन सभागार में दुर्घटना बीमा योजना का शुभारंभ करने के साथ ही PLEDGE पार्क योजना के अंतर्गत जनपद झांसी, हापुड़ व सम्भल में निजी औद्योगिक पार्कों के विकास हेतु विकासकर्ताओं को प्रथम किस्त का चेक भी वितरित किया.

अपने संबोधिन के दौरान सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में अपने और पिछली सरकारों के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि बीते छह साल में उत्तर प्रदेश एक बीमारू राज्य की छवि से बाहर आकर देश के विकसित राज्यों की लिस्ट में शामिल हुआ है. उन्होंने कहा कि 'देश की आबादी का सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश है. सबसे बड़ी आबादी होने के बाद भी आज से छह साल पहले तक यह बीमारू प्रदेश की श्रेणी में खड़ा था.'

देश में सबसे ज्यादा निवेश वाला राज्य बना यूपी

सीएम योगी ने आगे कहा कि 'छह साल पहले कोई यूपी नहीं आना चाहता था. उत्तर प्रदेश का नाम सुनकर लोगों में डर पैदा हो जाता था. लेकिन, पिछले हफ्ते आपने आरबीआई और नीति आयोग की रिपोर्ट देखी होगी. आयोग कि ये रिपोर्ट बताती है कि यूपी देश में सबसे ज्यादा निवेश वाला राज्य बन गया है.'

उद्यमियों को कराना होगा उद्यमिता पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

फिलहाल विश्व उद्यमिता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री सूक्ष्म दुर्घटना बीमा योजना का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत प्रदेश के पांच करोड़ से कम पूंजी वाले और 40 लाख से कम का टर्नओवर करने वाले 90 लाख से ज्यादा उद्यमियों को इस योजना से लाभ पहुंचेगा. जिन्हें इस योजना के तहत पांच लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर मुहैया कराया जाएगा. उन्होंने इस योजना का लाभ पाने के लिए उद्यमियों को केंद्र सरकार के उद्यमिता पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा है.

यह भी पढ़ेंः 

UP Politics: लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में सपा और कांग्रेस में कैसे होगा सीटों का बंटवारा? अखिलेश यादव ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
फतेहपुर: लालच में खोजकरक बाबा की मजार खोदी, लोगों में रोष
फतेहपुर: लालच में खोजकरक बाबा की मजार खोदी, लोगों में रोष

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget