एक्सप्लोरर

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- मंदिरों और मठों को पूजा-पाठ तक न रखें सीमित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मंदिरों और मठों को केवल पूजा-पाठ तक सीमित न रहकर उन्हें राष्ट्रीय भावना के कार्यो में भी सबसे आगे रहना चाहिए।

गोरखपुर, आईएएनएस। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि मंदिरों और मठों को केवल पूजा पाठ तक ही सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इन स्थलों को राष्ट्रीय भावना के कार्यो में भी सबसे आगे रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ की 50वीं पुण्यतिथि और महंत अवैद्यनाथ की जन्म शताब्दी एवं पांचवीं पुण्यतिथि समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत के संतों की बहुत समृद्ध परंपरा रही है। जब इस देश का कोई भी पक्ष सुप्तावस्था में होता है तो उसे जागृत अवस्था में लाने के लिए भारतीय संत शक्ति समय-समय पर अपने दर्शन तथा मार्गदर्शन के माध्यम से उनको प्रेरित और प्रोत्साहित करती रही है। इसलिए मंदिरों और मठों को केवल पूजा-पाठ तक सीमित न रहकर उन्हें राष्ट्रीय भावना के कार्यो में भी सबसे आगे रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि याद कीजिए, मध्यकाल में भारत जब औरंगजेब के आतंक से त्रस्त था, उस समय खालसा पंथ की स्थापना हुई थी। योगी ने कहा, "दुनिया में ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें शांति अच्छी नहीं लगती। 11 सितंबर को ही वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला हुआ था। जबकि इसी 11 सितंबर को स्वामी विवेकानंद ने अपने ज्ञान से शिकागो में भारत का झंडा फहराया था।"

योगी ने कहा, "भारत इस इष्टि से समृद्धशाली और सौभाग्यशाली है कि हर कालखंड में सम और विषम परिस्थिति जैसी भी रही हो, पूज्य संतों का ऋषि महर्षि और उनका आशीर्वाद इस धरा पर केवल मानव मात्र ही नहीं, जीवन मात्र के कल्याण के लिए हमारे ऋषि-मुनियों, संतों, आचार्यो ने अपने आशीर्वाद और मार्गदर्शन कर सेवा का मार्ग प्रशस्त करने का निरंतर प्रयास किया है।"

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, "राम लीलाओं के माध्यम से हम उनकी लीलाओं को जानते हैं। इसकी शुरुआत महर्षि विश्वामित्र ने की थी। देश और दुनिया की कोई ऐसी भाषा नहीं है, जहां भगवान राम का चरित उस भाषा मे लिखा नहीं किया गया, लेकिन इसका मूल महर्षि वाल्मीकि की रामायण है।"

उन्होंने कहा, "हम भारत की समृद्ध परंपरा के वारिस हैं। आदि शंकराचार्य ने देश के चार कोनों में चार पीठों की स्थापना कर भारत को जोड़ा था। उन्होंने इसके माध्यम से जागरण का कार्य पूरे देश में किया था। उन्होंने समाज के सभी उन वर्गो को अपने साथ जोड़ा, जिन्हें समाज अछूत मानता था।"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर बृजभूषण सिंह का बड़ा दावा, 'पहले दिन से चल रहा खेल, मैंने 4 साल पहले...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर बृजभूषण सिंह का बड़ा दावा, 'पहले दिन से चल रहा खेल, मैंने 4 साल पहले...'
5 साल, कई बड़े फैसले: धामी सरकार की उपलब्धियां, चुनौतियां और आगे का रोडमैप
5 साल, कई बड़े फैसले: धामी सरकार की उपलब्धियां, चुनौतियां और आगे का रोडमैप
विधायक पूजा पाल का सपा पर हमला, कहा- जनता की भलाई नहीं देख पा रही है समाजवादी पार्टी
विधायक पूजा पाल का सपा पर हमला, कहा- जनता की भलाई नहीं देख पा रही है समाजवादी पार्टी
'सुरंगजीवी अब बाहर आने को मजबूर...', राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर RSS के बयान के भड़के अखिलेश यादव
'सुरंगजीवी अब बाहर आने को मजबूर...', राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर RSS के बयान के भड़के अखिलेश यादव

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान...
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
Embed widget