एक्सप्लोरर

UP News: मुजफ्फरनगर में CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'भू-माफियाओं पर भारी पड़ रही डबल इंजन सरकार'

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में सीएम योगी ने किसानों का अभिनंदन किया और कहा कि किसानों ने गुड़ की मिठास को पूरी दुनिया में पहुंचाया. मुख्यमंत्री ने कहा कि शुक्रतीर्थ को पर्यटक स्थल बनाया जाएगा.

UP CM Yogi Adityanath Muzaffarnagar Visit: मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले को बड़ी सौगात दी. उन्होंने 241 करोड़ 64 लाख की लागत वाली 77 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. शुकदेव आश्रम पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामी कल्याण देव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए. जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार में मंदिरों का निर्माण, सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार का काम चरम सीमा पर है. उन्होंने कहा कि 2014 से पहले संभव नहीं था. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित हैं.

मुजफ्फरनगर को सीएम योगी आदित्यनाथ की बड़ी सौगात

डबल इंजन की सरकार लोगों को सुरक्षा और रोजगार मुहैया करा रही है. 2014 से पहले खेतों में ट्यूबवेल की चोरी होती थी और अब चोर जेल के हवाले हैं. मुख्यमंत्री ने किसानों का अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि किसानों ने गुड़ की मिठास को पूरी दुनिया में पहुंचाया. मुख्यमंत्री ने कहा कि शुक्रतीर्थ को पर्यटक स्थल बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में जाने वाले कांवड़यों को कोई परेशान नहीं कर सकता है. भारत को समृद्ध बनाने के लिए विकास की आवश्यकता है.

'डबल इंजन की सरकार भू माफियाओं के ऊपर भारी पड़ी'

सीएम योगी ने कहा कि घर- घर खुशहाली लाने के लिए बीजेपी सरकार प्रयासरत है. बीजेपी की डबल इंजन की सरकार 30 करोड़ वृक्षारोपण के काम को आगे बढ़ा रही है. अब तक 17 करोड़ वृक्षारोपण का काम संपन्न हो चुका है. डबल इंजन की सरकार भू माफियाओं के ऊपर भारी पड़ रही है. उन्होंने वृक्षारोपण अभियान के तहत सभी लोगों से एक पेड़ लगाने का आह्वान किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बोलती नहीं करके दिखाती है. मंच पर उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान समेत नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल समेत साधु संत मौजूद रहे.

Gorakhpur News: गोरखपुर यूनिवर्सिटी बवाल मामले में प्रशासन सख्त, 8 छात्रों समेत 22 के खिलाफ केस दर्ज 

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget