एक्सप्लोरर

Banda News: बांदा में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा- 'विपक्ष की काली छाया ने बुंदेलखंड में लूट मचाई'

Banda News: बांदा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने 133 परियोजनाओं का लोकार्पण और 169 परियोजनाओं का शिलान्यास किया. उन्होंने चित्रकूट में एयरपोर्ट और बुंदेलखंड में डिफेंस के कारोबार को बढ़ाने की बात कही.

Banda News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आज बांदा (Banda) पहुंचे जहां उन्होंने दो चौराहों में नव स्थापित वीर योद्धा महाराणा प्रताप और महाराजा खेत सिंह खंगार की प्रतिमाओं का अनावरण किया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बांदा के कालिंजर में ऐतिहासिक तीन दिवसीय कालिंजर मेले का शुभारंभ भी किया इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से जहां एक तरफ सरकार की तमाम लाभकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए बुंदेलखंड के विकास की चर्चा की तो वहीं विपक्षी दलों पर भी जमकर  निशाना साधा. 

सीएम योगी ने यहां राणा प्रताप चौक पर नव स्थापित महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण किया. इसके बाद वहां से पाली गांव के नजदीक बबेरू रोड चौराहे में स्थापित महाराजा खेत सिंह खंगार की प्रतिमा का भी अनावरण किया इसके बाद मुख्यमंत्री मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर कालिंजर पहुंचे जहां उन्होंने चंदेल शासकों द्वारा बनवाए गए ऐतिहासिक दुर्ग के नीचे आज से प्रारंभ हुए तीन दिवसीय कालिंजर महोत्सव का शुभारंभ भी किया मुख्यमंत्री ने इस दौरान मंच मै कई लाभार्थियों को सरकार की तमाम योजनाओं से लाभान्वित भी किया. 

सीएम योगी ने 133 परियोजनाओं का लोकार्पण और 169 परियोजनाओं का शिलान्यास किया और 665.26 करोड़ की लागत की कुल 302 विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. सीएम ने कहा कि हम चित्रकूट में एक एयरपोर्ट देने जा रहे हैं, डिफेंस के कारोबार को बढ़ा रहे हैं, यहां की तोपों की गर्जना से पाकिस्तान अपने आप तबाह हो जाएगा.

बुंदेलखंड में विकास का दावा किया

सीएम योगी ने कहा कि 2017 में ही मैंने कहा था कि यहां एक एक्सप्रेस वे दिया जाए जो आज बन चुका है. अब बुंदेलखंड पीछे नहीं है नंबर वन पर है. बुंदेलखंड में पानी के लिए केन बेतवा लिंक परियोजना का काम जोरो पर है, जब ये शुरू होगा तो धरती पर स्वर्ग दिखाई देगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 35 लाख करोड़ के प्रस्ताव आये हैं, जिसमे सिर्फ बुंदेलखंड के लिए साढ़े 5 लाख करोड़ रुपया है. जिससे नौजवान को नौकरी मिलेगी, किसानों को फसल का अच्छा दाम मिलेगा. 

विपक्षी दलों पर साधा निशाना

इस दौरान सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने परिवाद को बढ़ावा दिया, बुंदेलखंड के लोगों को बदहाल स्थिति में पहुंचाने का काम किया. यहां के  संसाधनों को लूटने का काम किया है. परिवारवादी और जातिवादी सोच के लोगों की काली छाया भी बुंदेलखंड की ओर न देखने पाए, आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि इनकी काली छाया ने बुंदेलखंड के संसाधनों में लूट मचाई है. 

सीएम ने कहा कि इन लोगों के लिए परिवार और जातिवाद ही सब कुछ था. युवा, गरीब किसान से कोई मतलब नहीं था. बुंदेलखंड में डबल इंजन की सरकार में पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी सुविधा मिलेगी जिनसे बुंदेलखंड 70 सालों से वंचित था. उन्होंने कहा कि हमारे लिए प्रदेश ही परिवार है, हम योजनाओं को लेकर जमीन पर आ रहे हैं. 88457 लोगों को पीएम आवास दिया गया. 2400 लोगों सीएम आवास योजना दी गई. सिर्फ बांदा में 2 लाख से अधिक किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ दिया जा रहा है. 

सपा ने किया पलटवार

सीएम योगी के तमाम दावों को लेकर सपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव रईस अहमद ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय तमाम विकास कार्य हुए हैं. योगी जी ने सिर्फ फीता काटने का काम किया है. जो योगी जी काली छाया की बात कर रहे हैं इसका जवाब जनता 2024 के चुनाव में उन्हें दे देगी. मुख्यमंत्री जनता का ध्यान भटकाने के लिए 2024 के चुनाव का माहौल बना रहे हैं. जनता इनको मुंहतोड़ जवाब देगी. 

ये भी पढ़ें-  Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा, जानें कब से कर सकेंगे बाबा के दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget