एक्सप्लोरर

डिंपल यादव के बयान पर CM योगी आदित्यनाथ ने किया पलटवार, सनातन धर्म का अपमान बताया

UP Election 2022: डिंपल यादव ने सिराथू से सपा गठबंधन की उम्मीदवार पल्लवी पटेल के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोहे में लगने वाले जंग को भगवा से जोड़ा था.

UP Assembly Election 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव (Dimple Yadav) द्वारा लोहे में लगे जंग के रंग को भगवा से मिलाये जाने पर पलटवार करते हुए रविवार को कहा कि यह सनातन धर्म और संत समाज का अपमान है.

योगी ने रविवार को एक ट्वीट में कहा, 'हां मैं भगवाधारी हूं.' ट्वीट में टैग किये गये वीडियो में योगी ने एक जनसभा में डिम्पल के गत शुक्रवार के बयान का जिक्र करते हुए किसी का नाम लिये बगैर कहा ''एक बात मुझे बहुत खटकी है. कल आपने सपा के कुछ लोगों के बयान सुने होंगे. वह बयान सृष्टि का भी अपमान है. सनातन धर्म और संत समाज का भी अपमान है. भगवा को उन्होंने जंग के साथ जोड़ा है, लेकिन हां, मैं कह सकता हूं कि मैं भगवाधारी हूं.'' उन्होंने कहा, ''हर उत्तर प्रदेशवासी कहेगा, हम भगवाधारी हैं. इसलिये बोलेंगे, क्योंकि यह भगवा सृष्टि की ऊर्जा का रंग है. सूर्योदय जब होता है तब भगवान सूर्य का रंग भी भगवा ही होता है.''

डिंपल यादव ने दिया था ये बयान
गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव ने पिछले शुक्रवार को कौशांबी जिले के सिराथू विधानसभा क्षेत्र से सपा गठबंधन की उम्मीदवार पल्लवी पटेल के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोहे में लगने वाले जंग को भगवा से जोड़ा था. उन्होंने कहा था ''यह जो डबल इंजन की सरकार है. जब इंजन में जंग लग जाता है.... जंग का रंग क्या होता है. मुझे लगता है जिस रंग के हमारे मौजूदा मुख्यमंत्री कपड़े पहनते हैं उसी रंग का होता है तो ऐसे जंग वाले इंजन को हटाने का समय आ गया है.'' डिम्पल ने कहा था ''ऐसे जंग वाले इंजन को हटाने के लिए जनता तैयार है और ऐसे इंजन को लाने के लिए जो उत्तर प्रदेश को एक संपन्न प्रदेश बनाएगा.''

यह भी पढ़ें-

UP Election: मुश्किल में फंसे राजा भैया, कुंडा थाने में FIR दर्ज, जानें- क्या है मामला

UP Election 2022: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, यूपी में चलेगी ट्रिपल इंजन की सरकार, जानिए कौन हैं वो तीन इंजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget