एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: शंकराचार्यों के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने से इनकार पर सीएम योगी ने दिया जवाब, जानें- क्या कहा?

Ramlala Pran Pratishtha: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में चार शंकराचार्यों ने शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिस पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंगलवार से विधि विधान शुरू हो गए हैं. इस बीच चार शंकराचार्यों ने 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर विपक्ष की ओर से भी सियासत देखने को मिल रही हैं. शंकाराचार्यों के समारोह में नहीं आने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने टीवी टुडे से इंटरव्यू पर अपनी बात रखी है. 
 
चार शंकराचार्यों के राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने से इनकार पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, "हमने हर धर्माचार्य को.. आचार्य को निमंत्रण भेजा है और मुझे लगता है कि ये अवसर श्रेय का नहीं है. ये अवसर मान-अपमान का नहीं है. चाहे मैं हूं, एक सामान्य नागरिक है या इस देश का बड़े से बड़ा धर्माचार्य, कोई भी प्रभु राम से बड़ा नहीं है. हम सब राम पर आश्रित हैं. राम हम पर आश्रित नहीं है. इस बात को ध्यान में रखना होगा और राम से बढ़कर कोई नहीं है. हम सबकी व्यवस्था राम से चलती है."
 
शंकराचार्यों ने नहीं आने पर बोले सीएम योगी
सीएम योगी ने शंकराचार्यों के इनकार पर कहा कि, "हर व्यक्ति को अपनी बात करने का अधिकार है, लेकिन हम तो आज भी अनुरोध करेंगे, सभी पूज्य संतों से अनुरोध करेंगे जिनको तीर्थ क्षेत्र ने आमंत्रण दिया है, जो इस समय नहीं आ पा रहे हैं वे कभी पधारें. हम सुनी सुनाई बातों पर न विश्वास करें.. देखें पहले की अयोध्या और आज की अयोध्या. देखें, कैसे अयोध्या आज अपने पुरातन वैभव के लिए स्थापित हुई है. ऐसा नहीं हैं कि लोगों को अवसर न मिला हो..60 साल मिले थे, क्यों नहीं तब हुआ. वो अयोध्या का नाम लेने से डरते हैं."
 
सीएम योगी ने आगे कहा, "हमें प्रभु पर विश्वास हैं अटूट विश्वास हैं. अगर रामसेतु का निर्माण हो सकता है तो राम मंदिर का भी निर्माण होगा. इसलिए उनके आगमन से पहले दीपावली पर दीपोत्सव का आयोजन होने लगा था. आख़िर दीपावली का आयोजन किसलिए होता है. मेरा सौभाग्य की पीएम मोदी की प्रेरणा से वहाँ की बुनियादी समस्याओं का सुधार करने  का मौक़ा मिला. चाहे वो रामजी की पैड़ी हो, नए घाट का निर्माण और वहाँ की स्वच्छता का काम किया है. पहले अयोध्या में सिंगल लेन की सड़क थी, आज फ़ोर लेन सड़क हैं. कोई दस साल पहले कल्पना भी नहीं कर सकता था. यहाँ  अव्यवस्था थी. आज अंदर की फोरलेन सड़क की कनेक्टिविटी है. अब रेलवे की डबल लाइन से जुड़ चुकी हैं इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन चुका है.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट में नए ट्रस्टी की चर्चाएं तेज, अब इनके नाम का रखा गया प्रस्ताव
राम मंदिर ट्रस्ट में नए ट्रस्टी की चर्चाएं तेज, अब इनके नाम का रखा गया प्रस्ताव
वकील इंद्रदेव सिंह हत्याकांड में बड़ा फैसला, नोएडा कमिश्नर के पिता के कातिलों को उम्रकैद की सजा
वकील इंद्रदेव सिंह हत्याकांड में बड़ा फैसला, नोएडा कमिश्नर के पिता के कातिलों को उम्रकैद की सजा
बाराबंकी में रेलवे का स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, RPF ने 7 के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
बाराबंकी में रेलवे का स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, RPF ने 7 के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
काशी विश्वनाथ मंदिर में अलग द्वार से दर्शन कर सकेंगे बनारस वाले, सावन को लेकर प्रशासन की तैयारी
काशी विश्वनाथ मंदिर में अलग द्वार से दर्शन कर सकेंगे बनारस वाले, सावन को लेकर प्रशासन की तैयारी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget