एक्सप्लोरर

'भारत अब चुप नहीं बैठेगा...' पीएम मोदी के संबोधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कुछ कहा? पढ़ें यहां

पीएम नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है. सीएम ने कहा कि हम भारतवासियों के लिए राष्ट्र ही सर्वोपरि रहेगा.

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में राष्ट्र को संबोधित किया. उनके संबोधन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी. सोशल मीडिया साइट एक्स पर सीएम ने पीएम के संबोधन पर कहा कि यह नए भारत की नीति का ऐलान है.

सीएम ने कहा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज का संबोधन आतंक के खिलाफ 'नए भारत' की नीति का स्पष्ट ऐलान है. 'ऑपरेशन सिंदूर' सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, ये बहनों-बेटियों के सम्मान की रक्षा का संकल्प है.

सीएम ने कहा कि जो हमारी माताओं-बहनों के माथे से सिंदूर मिटाने का दुस्साहस करेगा, उसका मिट्टी में मिलना तय है. भारत अब चुप नहीं बैठेगा, हर वार का जवाब हमारी शर्तों पर होगा. सेना को नमन और प्रधानमंत्री का राष्ट्रवादी नेतृत्व के लिए अभिनंदन. हम भारतवासियों के लिए राष्ट्र ही सर्वोपरि रहेगा. जय हिंद!

राष्ट्र के नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर सपा बोली- बिना किसी शर्त के विपक्ष...

सीएम धामी ने भी दी प्रतिक्रिया
पीएम के संबोधन पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का आज 'राष्ट्र को संबोधन' केवल संदेश नहीं अपितु राष्ट्र की चेतना और एक मजबूत भारत की हुंकार थी. स्पष्टता, आत्मविश्वास और दृढ़ता से युक्त उनके सख़्त संदेश ने साबित कर दिया कि आज भारत न सिर्फ़ अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयार है, बल्कि दुश्मनों को उनकी ही भाषा में जवाब देने का माद्दा भी रखता है. आदरणीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने एक नया इतिहास रचा है. आतंकवाद को पनाह देने वालों को अब उनकी ही ज़मीन पर ढूंढकर मिटाया जा रहा है.

धामी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर कोई नाम नहीं, यह भारत की माताओं-बहनों के सिंदूर की रक्षा का अटल संकल्प है. हमारी सेना ने अद्वितीय पराक्रम दिखाया और अपने शौर्य से दुश्मन के दिलों में दहशत भर दी है. आतंकी ठिकानों पर हुए सटीक और निर्णायक प्रहार ने पूरी दुनिया को बता दिया कि भारत अब सिर्फ सहता नहीं, जवाब देता है वो भी अपने तरीके से. उत्तराखंड की वीर भूमि के लोग राष्ट्र की रक्षा और समृद्धि हेतु सदैव तत्पर रहेंगे. प्रधानमंत्री का यह संबोधन न केवल हमारी सुरक्षा नीति को स्पष्ट करता है बल्कि प्रत्येक नागरिक को एकजुट होकर देश की रक्षा में योगदान देने के लिए प्रेरित भी करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget