एक्सप्लोरर

राष्ट्र के नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर सपा बोली- बिना किसी शर्त के विपक्ष...

ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को राष्ट्र के नाम संबोधित किया. उनके संबोधन पर समाजवादी पार्टी ने पहली प्रतिक्रिया दी है.

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार,12 मई को रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित किया. पीएम ने राष्ट्र को ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में संबोधित किया. उनके संबोधन पर सियासी प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है.

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता उदयवीर सिंह ने पीएम के संबोधन पर प्रतिक्रिया दी. प्रधानमंत्री के संबोधन को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता उदयवीर सिंह ने कहा कि विपक्ष ने पूरी तरह से सरकार का साथ दिया और इस आतंकी घटना के खिलाफ पूरा देश एक जुट रहा. 

सपा नेता ने कहा कि पूरा देश सरकार से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने में सहयोग देने के लिए तैयार रहा. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने बिना किसी शर्त के सरकार का साथ दिया. आतंकवाद के खिलाफ समाजवादी पार्टी और विपक्ष पूरी तरह से सरकार के साथ खड़ी है. सेना के पराक्रम को विपक्ष और समाजवादी पार्टी हमेशा  सलाम करती है.

सपा नेता ने कहा कि सेना के पराक्रम को पूरा देश सलाम करता है और आतंकवाद के खिलाफ जब लड़ने की बात आई हम साथ खड़े रहे.

पीएम ने क्या कहा?
बता दें अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'निश्चित तौर पर यह युग युद्ध का नहीं है लेकिन यह युग आतंकवाद का भी नहीं है. आतंकवाद के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस', यह एक बेहतर दुनिया की गारंटी है.' मोदी ने कहा, 'कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा. न्यूक्लियर ब्लैकमेल की आड़ में पनप रहे आतंकी ठिकानों पर भारत सटीक और निर्णायक प्रहार करेगा. हम आतंक की सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे.'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

उधर, पीएम के संबोधन के बाद भारतीय सेना ने एक बयान जारी किया. इसमें कहा गया कि 12 मई 2025 को शाम 5:00 बजे DGMO (भारत और पाकिस्तान के) के बीच वार्ता हुई. इस प्रतिबद्धता को जारी रखने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई कि दोनों पक्ष एक भी गोली नहीं चलाएंगे तथा एक दूसरे के विरुद्ध कोई आक्रामक और शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे. इस बात पर भी सहमति हुई कि दोनों पक्ष सीमाओं और अग्रिम क्षेत्रों से सैनिकों की संख्या में कमी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल उपायों पर विचार करेंगे.(बलराम पांडेय के इनपुट के साथ)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget