एक्सप्लोरर

सड़कों पर नहीं हुए धार्मिक आयोजन, सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- आस्था का सम्मान और कानून का शासन जरूरी

परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया और ईद के त्योहार के दिन उत्तर प्रदेश में सभी धार्मिक आयोजन शांति से संपन्न हुए.

UP News: परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया और ईद के त्योहार के दिन यूपी में सभी धार्मिक आयोजन शांति से संपन्न हुए. इस बाबत सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने जनता का अभिनंदन किया है. सीएम योगी ने एक ट्वीट में कहा कि जनता ने सड़कों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित ना करके अच्छी पहल की है. सीएम ने कहा कि आज यूपी में अनेक धार्मिक आयोजन सकुशल संपन्न हुए हैं.

सीएम ने एक ट्वीट में कहा- "आज उ.प्र. में अनेक धार्मिक आयोजन सकुशल संपन्न हुए हैं. इन्हें सड़कों पर न आयोजित कर प्रदेश वासियों ने एक अच्छी पहल की है. स्वस्थ व समरस समाज हेतु आस्था का सम्मान एवं कानून का शासन साथ-साथ होना आवश्यक है. यही प्रदेश के विकास व नागरिकों के स्वावलंबन का आधार बनेगा. सभी का अभिनंदन!"

ऐशबाग ईदगाह में पांच लाख से ज्यादा लोगों ने पढ़ी नमाज
वहीं मंगलवार को राजधानी लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज अदा हुई जिसमें पांच लाख़ से ज्यादा लोगों ने इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फंरगी महली की इमामत में नमाज़ अदा की और लखनऊ, उत्तर प्रदेश तथा पूरे देश में अमन एवं शान्ति के लिए विशेष दुआयें की. इस मौके पर उत्‍तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी समेत कई प्रमुख लोगों ने ईद उल फितर की मुबारकबाद दी.

इस मौके पर  ब्रजेश पाठक ने कहा, '' हजरत मुहम्मद साहब ने दुनिया को अमन एवं शांति का पैगाम दिया है और ईद में हम एक दूसरे के गले मिल कर दुनिया को आपसी सौहार्द का संदेश देते हैं.''

पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा, ' हमारा प्रदेश गंगा जमनी तहजीब की एक बड़ी मिसाल है और ईदगाह से हमेशा यही पैगाम दिया जाता है. जिस स्थान पर (लखनऊ में) रामलीला का मंचन किया जाता है, वह ईदगाह के सामने है.'' उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता अखिलेश यादव ने कहा, ''हम सबको सब त्योहार मिलजुल कर मनाना चाहिए और यह हमारे देश की शान है.''

यह भी पढ़ें:

पति के प्रति बेहद पोजेसिव होती है महिला, दूसरों के साथ शेयर करना सहन नहीं कर सकती- कोर्ट

CM Yogi Uttarakahnd Visit: उत्तराखंड में गुरु को याद कर सीएम योगी आदित्यनाथ की आंखों में आ गए आंसू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार
रेखा आर्या के पति का पलटवार, 210 करोड़ की संपत्ति का आरोप; ऑडियो को बताया फर्जी
रेखा आर्या के पति का पलटवार, 210 करोड़ की संपत्ति का आरोप; ऑडियो को बताया फर्जी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'हिंदुस्तान की सरकार...', आधी रात हिरासत से छूटने के बाद नेहा बोरा का पहला बयान
'हिंदुस्तान की सरकार...', आधी रात हिरासत से छूटने के बाद नेहा बोरा का पहला बयान
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget