एक्सप्लोरर

I.N.D.I.A पर CM योगी बोले- 'कौआ अपना नाम हंस रख ले...', अखिलेश यादव ने कहा- 'अपने नाम में...'

UP Politics: पीएम मोदी विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को देश का अब तक का सबसे 'दिशाहीन' गठबंधन करार दिया था. उनके इस बयान विपक्षी नेताओं ने पलटवार करते तीखी प्रतिक्रिया करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए.

UP Politics: विपक्षी गठबंधन का नाम 'इंडिया' को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, इसे सबसे दिशाहीन गठबंधन करार दिया था. इस बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी विपक्षी दलों के गठबंधन के नाम पर कटाक्ष किया. सोशल मीडिया पर जारी संदेश में सीएम योगी ने कहा कि कौआ अपना नाम हंस रख ले तो भी मोती नहीं चुगेगा. अमावस्या की काली रात को पूर्णिमा का नाम देने से वह शीतल और प्रकाशवान नहीं हो जाएगी. नाम बदलने से इनका मूल स्वभाव नहीं बदल जाएगा. उन्होंने विपक्ष का नाम लेते हुए कहा ऐसे ही I.N.D.I.A. नाम लगा लेने से आत्मा और संस्कार में रची-बसी विभाजनकारी सोच और भारत विरोधी दृष्टि समाप्त नहीं हो जाएगी. 

वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनकी जमकर आलोचना की. उन्होंने कहा कि जो लोग आजादी के आंदोलन में स्वतंत्रता-सेनानियों की मुखबरी कर रहे थे, वो अब थोथे प्रवचन कर रहे हैं. अपने नाम में उपाधि लगा लेने से या चोगा धारण कर लेने से मूल-स्वरूप नहीं छुपता. राजनीति को बँटवारे के हथियार के रूप में इस्तेमाल करनेवाले विभाजनकारी अब अपने दिन गिनें. 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को बीजेपी के संसदीय दल की बैठक में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को देश का अब तक का सबसे 'दिशाहीन' गठबंधन करार दिया. उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिदीन जैसे नामों का हवाला देते हुए कहा कि केवल देश के नाम के इस्तेमाल से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता है. 

पीएम मोदी के बयान कांग्रेस अध्यक्ष का पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया, 'मोदी जी, आपको पूर्वोत्तर पर 'ऐक्ट ईस्ट' नीति नहीं दिख रही. पर आपको 'ईस्ट इंडिया कंपनी' दिख रही है. उन्होंने कहा कि इस इंडिया ने ही अंग्रेजों की 'ईस्ट इंडिया कंपनी' को हराया था. इस इंडिया ने ही 'इंडियन मुजाहिदीन' को भी हराया था. उन्होंने प्रधानमंत्री से सवाल किया, 'आप मणिपुर में हो रही बर्बरता और भयावह हिंसा पर संसद में कब बयान देंगे? मणिपुर के लोगों के जख्मों पर मरहम लगाकर, वहां शांति कब बहाल करेंगे? 

सभी लोगों के लिए प्यार और शांति लाएंगे वापस- राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'मोदी जी, आप हमें जो चाहें वो कहकर संबोधित कर लें. हम इंडिया हैं. हम मणिपुर के जख्मों पर मरहम लगाने और हर महिला एवं बच्चे के आंसू पोंछने में मदद करेंगे. हम राज्य के सभी लोगों के लिए प्यार और शांति वापस लाएंगे. हम मणिपुर में भारत की अवधारणा का पुनर्निर्माण करेंगे.

ये भी पढ़ें: UP News: अंजू के पाकिस्तान जाने से दुखी हैं बलिया में ससुराल के लोग, बोले- 'गलत वजह से गांव...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget