एक्सप्लोरर

Diwali 2023: दिवाली पर रामलला के दर्शन करने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, हनुमानगढ़ी मंदिर में की पूजा

Ayodhya News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंच भगवान हनुमान के दर्शन और पूजन किया. जिसके बाद वह भगवान राम के मंदिर में रामलला के दर्शन करने पहुंचे.

CM Yogi In Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शनिवार को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान जहां सरयू के तट पर 22.23 लाख दीये जलाए गए. वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ इस दौरान अयोध्या में मौजूद रहे. जिन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इतनी बड़ी संख्या में दीये जलाने का रिकॉर्ड कायम करने पर सर्टिफिकेट भी सौंपा. आज रविवार को दीपावली के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर का दौरा किया.

दीपावली के दिन सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह के समय हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन कर पूजा-अर्चना भी की है. इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में रामलला मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने भगवान राम के मंदिर में रामलला के दर्शन कर उनका पूजन किया. इस दौरान हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास मौजूद रहे. 

"10 गुना श्रद्धालु पधारने वाले हैं अयोध्या"

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रामायण में हम जिस अयोध्या की कल्पना करते हैं वह अयोध्या नगरी हमें साक्षात दिखाई दे रही है. दिसंबर के अंत तक अयोध्या अपना भव्य रूप ले लेगी. अब अतिथि देवो भव: की हमारी जिम्मेदारी है. सरकार अपनी जिम्मेदारी का वहन करेगी, लेकिन हम भी अपनी जिम्मेदारी को निभाएं. 22 जनवरी के बाद आज की तुलना में 10 गुना श्रद्धालु अयोध्या पधारने वाले हैं.

सरयू के तट पर जलाए गए 22.23 लाख दीये

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को ही अयोध्या पहुंच गये थे. इस दौरान वह अयोध्या के भव्य दीपोत्सव में शामिल हुए. जहां पर सरयू के 51 घाटों पर 22.23 लाख दीये जलाए गए. जिसके चलते यह एक बड़ा कीर्तिमान बन गया. जिससे इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली. ऐसे में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से एक सर्टिफिकेट सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंपा गया.

सात वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा दीपोत्सव

अयोध्या दीपोत्सव में शामिल होने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ राम कथा पार्क पहुंचे थे. जहां उन्होंने राम दरबार के स्वरूपों की पूजा अर्चना की थी. इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रही. फिलहाल अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान सरयू के घाट पर लेजर शो भी किया गया. बता दें कि अयोध्या में बीते सात वर्षों से दीपोत्सव आयोजित किया जा रहा है.

यह भी पढ़ेंः 
UP News: UP एटीएस ने ISIS से जुड़े चार लोगों किया गिरफ्तार, देश में बड़ी घटना की रच रहे थे साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर: लालच में खोजकरक बाबा की मजार खोदी, लोगों में रोष
फतेहपुर: लालच में खोजकरक बाबा की मजार खोदी, लोगों में रोष
देहरादून: लेडी टीचर सुसाइड केस CB-CID को सौंपा गया
देहरादून: लेडी टीचर सुसाइड केस CB-CID को सौंपा गया
UP News: योगी सरकार का छात्रों को लेकर फैसला: इस विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी!
योगी सरकार का छात्रों को लेकर फैसला: इस विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी!
UP News: मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का बढ़ेगा दायरा, योजना के तहत प्रतिभाशाली छात्रों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का बढ़ेगा दायरा, योजना के तहत प्रतिभाशाली छात्रों को मिलेगा लाभ

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget