एक्सप्लोरर

देश के इन 24 मुख्यमंत्रियों से कम है सीएम योगी आदित्यनाथ की संपत्ति, सामने आई पूरी लिस्ट

CM Yogi Adityanath Assets: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संपत्ति के मामले में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बहुत पीछे हैं. कुल आय के मामले में उनसे आगे 10 से ज्यादा सीएम हैं.

CM Yogi Adityanath Net Worth:देश की 28 विधानसभाओं और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की संपत्तियों के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ संपत्ति के मामले में 25वें नंबर पर है. यह जानकारी एडीआर की रिपोर्ट में सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार यूपी के सीएम के पास कुल 1 करोड़ 54 लाख 94 हजार 54 रुपये की संपत्ति है. रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री की कुल आय 13 लाख 20 हजार 653 रुपये है. 

ADR की रिपोर्ट के अनुसार कुल संपत्तियों के मामले में सीएम योगी, बिहार, पंजाब, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मिजोरम, उत्तराखंड, हरियाणा, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, मेघालय, असम, झारखंड, तेलंगाना, पुड्डुचेरी, मध्य प्रदेश, नगालैंड, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से पीछे हैं.

सीएम पुष्कर सिंह धामी 19वें नंबर पर
वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बात करें तो वह इस लिस्ट में कुल संपत्तियों के मामले में 19वें नंबर पर है. सीएम धामी कुल 4 करोड़ 64 लाख 78 हजार 80 रुपये के मालिक हैं. वहीं उन पर 47 लाख 83 हजार 461 रुपये की देनदारी है. इसके अलावा उनकी आय 1 लाख 90 हजार 540 रुपये है. 

सबसे कम संपत्ति किसकी?
सबसे कम संपत्ति पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास है. उनके पास कुल 15 लाख 38 हजार 29 रुपये की संपत्ति है. वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला 55 लाख रुपये की संपत्ति के साथ सूची में दूसरे सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं, जबकि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन 1.18 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री हैं.ADR की रिपोर्ट के अनुसार देश के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1,630 करोड़ रुपये है. 

13 मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक मामले
ADR की रिपोर्ट में कहा गया है कि 13 (42 प्रतिशत) मुख्यमंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि 10 (32 प्रतिशत) ने गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, अपहरण, रिश्वतखोरी और आपराधिक धमकी से संबंधित मामले शामिल हैं.

UP में यहां मिलेगा 5 रुपये किलो आटा, ₹6 में चावल, 18 रुपये में 1 kg चीनी, योगी सरकार का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget