एक्सप्लोरर

Russia Ukraine Conflict: यूक्रेन से लौटे छात्रों से सीएम योगी ने की मुलाकात, 'ऑपरेशन गंगा' को लेकर किया ये बड़ा दावा

Russia Ukraine War: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युद्धग्रस्त यूक्रेन से लौटे राज्य के छात्र-छात्राओं से रविवार को यहां मुलाकात की.

Russia Ukraine Crisis: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युद्धग्रस्त यूक्रेन से लौटे राज्य के छात्र-छात्राओं से रविवार को यहां मुलाकात की और दावा किया कि इतना सफल और व्यवस्थित स्वदेश वापसी अभियान पहले कभी नहीं चलाया गया था.

मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर यूक्रेन से लौटे 52 छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से मुलाकात के दौरान कहा कि यह केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर विश्वास का ही परिणाम है कि इस तरह की सुरक्षित वापसी संभव हो सकी है. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के रोमानिया और हंगरी समेत यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 'व्यक्तिगत' संबंधों का ही परिणाम है कि इन मुल्कों ने सिर्फ भारतीय नागरिकों के लिए अपनी सीमाएं खोल रखी थीं, जिससे उनकी सुरक्षित स्वदेश वापसी हो सकी.

सीएम योगी ने किया ये बड़ा दावा

सीएम योगी ने दावा किया, "यूक्रेन में फंसे दूसरे देशों के नागरिक अपने खर्च पर स्वदेश वापसी के लिए मजबूर हैं, लेकिन भारत सरकार अपने नागरिकों को सरकारी खर्च पर स्वदेश वापस ला रही है. इससे पहले अभी की तरह सफल और व्यवस्थित वापसी अभियान कभी नहीं चला था." उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के 2,397 छात्र-छात्राएं यूक्रेन में मेडिकल तथा अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर रहे हैं. उनमें से शनिवार शाम तक 1400 छात्र-छात्राओं को सकुशल वापस लाया जा चुका है, जबकि शेष 1000 विद्यार्थियों को सरकार वापस लाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने बताया, ‘‘आज भी कुछ लोग वापस आ रहे हैं. प्रदेश के हर जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि वे यूक्रेन से लौटने वाले छात्रों के अभिभावकों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे.’’ मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मौजूद छात्र-छात्राओं से बातचीत भी की.


Russia Ukraine Conflict: यूक्रेन से लौटे छात्रों से सीएम योगी ने की मुलाकात, 'ऑपरेशन गंगा' को लेकर किया ये बड़ा दावा

सीएम ने कही ये बड़ी बात

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यू्क्रेन से भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार बैठकें कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति से और अन्य नेताओं से भी बातचीत की है. योगी आदित्यनाथ ने छात्रों से कहा, ‘‘ आप लोग अपने पाठ्यक्रम को अपने घर में रहकर रिवीजन करते रहें फिर बाद में उसके बारे में सरकार जरूर बात करेगी." मुख्यमंत्री ने प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों पर चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा, "आप लोगों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए यूक्रेन जाना पड़ा. कारण यह है कि आजादी के बाद से इसके बुनियादी ढांचे पर जो ध्यान दिया जाना चाहिए था वह नहीं दिया गया. ’’ उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन में पढ़ाई का खर्च 20 से 30 लाख रुपये होता है. अमेरिका और ब्रिटेन में लगभग दो करोड़ रुपये खर्च होते हैं, लेकिन भारत के सरकारी मेडिकल कॉलेज में आपकी पढ़ाई मात्र चार से पांच लाख रुपये में हो जाएगी.

ये भी पढ़ें-

Lipi Meshram: नक्सलियों ने छीना था सर से पिता का साया, अब बेटी 30 प्रतिभागियों को पछाड़ बनी मिस इंडिया

Uttarakhand: यूक्रेन से Nainital पहुंची छात्रा ने बयां किए हालात, बताया- कैसे आस-पास हो रही बमबारी से बचाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: मुरादाबाद में मां-बेटे की गला रेतकर हत्या, पहचान छिपाने के लिए जलाया चेहरा; पति और जेठ पर शक
मुरादाबाद में मां-बेटे की गला रेतकर हत्या, पहचान छिपाने के लिए जलाया चेहरा; पति और जेठ पर शक
'एसपी नहीं गुंडा है', मेरठ में पुलिस के थप्पड़कांड पर भड़के कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम
'एसपी नहीं गुंडा है', मेरठ में पुलिस के थप्पड़कांड पर भड़के कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम
अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
Embed widget