एक्सप्लोरर

सीएम योगी का निर्देश, धार्मिक स्थलों में एक बार में पांच से अधिक श्रद्धालु न हों

सीएम ने अधिकारियों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि धर्मस्थल के अन्दर एक बार में पांच से अधिक श्रद्धालु न हों.

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि प्रदेश में धार्मिक स्थलों में एक बार में पांच से ज्यादा लोग इकट्ठा ना हों. उन्होंने इसके लिए प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को कहा कि उन्हें सभी सावधानियां सुनिश्चित करने की जानकारी दें. इसके अलावा सीएम ने धर्मस्थलों पर सैनिटाइजर, इंफ्रारेड थर्मामीटर तथा पल्स ऑक्सीमीटर की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए. सीएम ने अधिकारियों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि धर्मस्थल के अन्दर एक बार में पांच से अधिक श्रद्धालु न हों.

इसके अलावा सीएम ने कहा कि धर्मस्थल में प्रतिमा अथवा धार्मिक ग्रन्थों को कोई भी स्पर्श न करें. धर्मस्थलों के परिसर में श्रद्धालु जूता-चप्पल पहनकर न जाएं. जूता-चप्पल रखने के लिए व्यवस्था से जुड़े लोग इसको लेकर इन्तजाम करें। बतादें कि सीएम योगी शुक्रवार को अनलॉक की व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे.

'कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए सावधानी आवश्यक' इस बैठक में सीएम योगी ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए हर स्तर पर पूरी सावधानी व सतर्कता बरतना आवश्यक है. सीएम ने इसके लिए सभी स्थानों पर सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि प्रभावी पेट्रोलिंग करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी भीड़ एकत्र न होने पाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमित को समय पर समुचित उपचार उपलब्ध कराना आवश्यक है.

साथ ही योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक गतिविधियों में वृद्धि के लिए तेजी से प्रयास करने का निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाकर रोजगार के अधिकाधिक अवसर सृजित किए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

राहुल गांधी ने लॉकडाउन को एक बार फिर 'फेल' बताया, ट्विटर पर शेयर किया ग्राफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget