एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने लॉकडाउन को एक बार फिर 'फेल' बताया, ट्विटर पर शेयर किया ग्राफ

राहुल गांधी ने एक बार फिर देश में लॉकडाउन को फेल बताया है और इसके पक्ष में ट्विटर पर एक ग्राफिक शेयर किया है.

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने देश में मोदी सरकार द्वारा लगाए लॉकडाउन को पूरी तरह फेल बताया है.एक ट्वीट के जरिए राहुल गांधी ने ये कहा है.

राहुल गांधी ने जो ट्वीट किया है उसमें उन्होंने कुछ देशों का उदाहरण ग्राफ के जरिए देकर लिखा है कि ये ऐसा है जो कि एक असफल लॉकडाउन जैसा दिखता है. राहुल गांधी का मानना है कि देश में अनलॉक का फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब यहां कोरोना के मामले बेहद तेजी से बढ़ते जा रहे हैं.

अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने स्पेन, जर्मनी, इटली और ब्रिटेन देशों के लॉकडाउन लगाने की तारीखों और भारत के लॉकडाउन और अनलॉक की तारीखों की तुलना करते हुए लिखा है कि लॉकडाउन पूरी तरह फेल है.

राहुल गांधी ने ग्राफ के जरिए ये दिखाया है कि जब इन देशों में कोरोना के मामले बढ़ रहे थे तब वहां लॉकडाउन लगाया गया और जब मामले कम होने शुरू हुए तब अनलॉक की प्रक्रिया की गई. लेकिन भारत में जब अनलॉक किया जा रहा है तब देश में कोरोना के मामले बेतहाशा बढ़ रहे हैं.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई यूरोपीय देशों में कोविड-19 का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लगाने और उसे हटाने के बाद कोरोना वायरस के मामले में कमी आने का हवाला देते हुए शुक्रवार को भारत में लॉकडाउन को विफल करार दिया.

उन्होंने ब्रिटेन, जर्मनी, स्पेन और इटली में लॉकडाउन लगाने और उसे हटाने के बाद कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी होने, लेकिन भारत में संक्रमण में लगातार बढ़ोतरी होने से संबंधित ग्राफ ट्विटर पर शेयर किया. राहुल गांधी ने कहा कि एक विफल लॉकडाउन ऐसा दिखता है.

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के मामलों लगातार बढ़ोतरी हो रही है. पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक के सबसे ज्यादा नए 9,851 मामले सामने आए और 273 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,26,770 और मृतकों की संख्या बढ़कर 6,348 हो गई.

बता दें कि राहुल गांधी कई मौकों पर कह चुके हैं कि देश में लॉकडाउन फेल हो गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सामने आकर इस बात को स्वीकार करना चाहिए. पहले भी राहुल गांधी इस बात पर जोर दे चुके हैं कि लॉकडाउन का फैसला सरकार ने जल्दबाजी में लिया और इसके लिए कोई रणनीति नहीं बनाई गई.

ये भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- गांव वापस लौट रहे मज़दूरों को दिया जाए रोज़गार, 9 जून को विस्तृत आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
CJP Protest Live Updates: CJP प्रोटेस्ट मामले में पुलिस ने दर्ज की 20 FIR, दीपके-रांका 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: CJP प्रोटेस्ट मामले में पुलिस ने दर्ज की 20 FIR, दीपके-रांका 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
तमिलनाडु दौरे पर PM मोदी, CM विजय ने किया स्वागत, मेट्रो से किया सफर
तमिलनाडु दौरे पर PM मोदी, CM विजय ने किया स्वागत, मेट्रो से किया सफर
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget