एक्सप्लोरर

UP: यूपी के सैकड़ों थानों के बाहर कबाड़ हो चुकी गाड़ियों से अतिक्रमण, CM योगी की पड़ी नजर तो दे दी ये नसीहत

UP News: उत्तर प्रदेश के सैकड़ो थानों के बाहर कबाड़ हो चुकी गाड़ियों से अतिक्रमण हो रहा है. अब थानों के सामने वर्षों से खड़े-खड़े कंडम हो रहे वाहनों को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है.

UP Latest News: यूपी के एक थाने के सामने से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लीट गुजर रही थी. इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे खड़े कबाड़ हो चुके वाहनों पर पड़ी. उन्होंने तुरंत इसके लिए नाराजगी जाहिर की और नसीहत भी दे दी. उन्होंने अधिकारियों से कहा जब पुलिस वाले ही यह सड़क किनारे अतिक्रमण करेंगे, तो आम लोग भला क्या सीख लेंगे. उन्होंने गोरखपुर सहित यूपी के सभी थानों के बाहर कबाड़ हो चुके वाहनों के जल्द निस्तारण का निर्देश भी अधिकारियों को दे दिया.

गोरखपुर समेत प्रदेश के सैकड़ो थानों के बाहर कबाड़ हो चुकी गाड़ियों से अतिक्रमण हो रहा है. ऐसा बरसों से होता चला रहा है. पर्याप्त जगह नहीं होने की वजह से दुर्घटना व अन्य वजहों से थाने के कब्जे में ली गई गाड़ियों को थाने के आसपास सड़क किनारे खड़ा कर दिया जाता है. अधिकतर गाड़ियों की हालत ऐसी हो जाती है, जिन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वह नई तो थी, लेकिन रख-रखाव के अभाव में सड़क किनारे मिट्टी में धंस सी गई है.

थानों के सामने से कंडम वाहन हटाने की तैयारी शुरू

कोर्ट में लंबित वर्षों से चल रहे मुकदमे और जल्द नीलामी के अभाव में यह वाहन पूरी तरह कबाड़ हो जाते हैं. थानों के सामने वर्षों से खड़े-खड़े कंडम हो रहे वाहनों को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है. बुधवार को ही प्रशासन ने शहर से बाहर यार्ड के लिए जमीन पुलिस विभाग को मुहैया करा दी है.

मंगलवार 17 जून की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राप्तीनगर की तरफ जा रहे थे. रास्ते में शाहपुर थाने के सामने से सड़क पर बेतरतीब खड़े चार ट्रकों पर नजर पड़ी, जिस पर उन्होंने खस्ताहाल वाहनों के लंबे समय से सड़क पर खड़े होने की वजह पूछी. उन्हें बताया गया कि ये वाहन मुकदमों से संबंधित हैं.

गोरखपुर से गाजियाबाद और लखनऊ-कानपुर समेत कई जिलों में कमोबेश यही हाल है. थानों के सामने वर्षों से खड़े वाहन कबाड़ हो रहे हैं. पुराने लखनऊ में भी आधा दर्जन थानों के सामने खड़े वाहनों की वजह से रोज जाम लगता है.

ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद अधिकारी आनन-फानन में इन वाहनों को थाने के सामने से हटाने और सही जगह पर डंप करने के लिए जगह तलाश रहे हैं. हालांकि, अधिकारियों ने इस मामले पर पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है.

ये भी पढ़ें: यूपी में अब बिना ओटीपी नहीं मिलेगा टेक होम राशन, योगी सरकार का बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget