एक्सप्लोरर

सीएम योगी के निर्देशों का असर, गेहूं खरीद में बना रिकॉर्ड, गांव-गांव पहुंचे अधिकारी

सरकार का दावा है कि इस बार गेहूं खरीद में अच्छी सफलता इसलिए मिल रही है क्योंकि कटाई से पहले ही अधिकारियों ने गांव-गांव जाकर किसानों को सरकारी केंद्रों तक आने के लिए प्रेरित किया.

UP News: उत्तर प्रदेश में इस साल गेहूं खरीद ने रफ्तार पकड़ ली है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश और राज्य सरकार की रणनीति का असर दिखने लगा है. पहली बार ऐसा हुआ है कि अप्रैल के पहले ही हफ्ते में सरकारी गेहूं खरीद का आंकड़ा 1 लाख मीट्रिक टन को पार कर गया है. इससे किसानों में भी संतोष का माहौल है.

राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक कुल 356,797 किसानों ने गेहूं खरीद सत्र में पंजीकरण कराया है. इनमें से 20,409 किसानों से 105,902.39 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है. इसके लिए 5780 गेहूं क्रय केंद्र और 736 डिपो बनाए गए हैं, जो लगातार खरीद में जुटे हैं.

गांव में गए अधिकारी
सरकार का दावा है कि इस बार गेहूं खरीद में अच्छी सफलता इसलिए मिल रही है क्योंकि कटाई से पहले ही अधिकारियों ने गांव-गांव जाकर किसानों को सरकारी केंद्रों तक आने के लिए प्रेरित किया. पंजीकरण और सत्यापन प्रक्रिया को भी सरल और तेज किया गया है. अब कोई भी पंजीकृत किसान बिना सत्यापन के 100 क्विंटल तक गेहूं बेच सकता है और सत्यापन के बाद अपनी उत्पादन क्षमता के तीन गुना तक बिक्री कर सकता है.

इस बार पहली बार मोबाइल क्रय केंद्रों की शुरुआत भी की गई है, जो किसानों के खेतों तक पहुंचकर वहीं पर तुलाई और खरीद की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं. इसके साथ ही सीएम योगी के निर्देश पर अवकाश के दिन भी खरीद केंद्र खुले रखे जा रहे हैं, ताकि किसानों को समय पर सुविधा मिल सके.

महोबा में Mahakoushal Express ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, TTE और जीआरपी पर धक्का देने का आरोप

विपक्ष उठा रहा ये सवाल
जहां सरकार इस उपलब्धि को अपनी नीति और किसान हितैषी सोच का नतीजा बता रही है, वहीं विपक्ष इस पर सवाल उठा रहा है. विपक्षी दलों का कहना है कि अगर सरकार किसानों का इतना ही ख्याल रखती है तो देश और प्रदेश दोनों जगह बीजेपी की सरकार होते हुए भी MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर कानून क्यों नहीं लाया जा रहा है? विपक्ष ने यह भी कहा कि चुनाव के समय किसानों को वादे तो किए जाते हैं, लेकिन जब बात कानूनी सुरक्षा देने की आती है तो सरकार पीछे हट जाती है.

उत्तर प्रदेश भारत के प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में शामिल है. यहां हर साल अप्रैल से जून के बीच गेहूं की सरकारी खरीद होती है. इस साल सरकार ने MSP 2275 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है. किसान चाहते हैं कि यह कीमत कानूनी रूप से सुनिश्चित हो, जिससे बाजार में उन्हें धोखा न मिले.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget