एक्सप्लोरर

UP News: 30 दिसंबर को अयोध्या में दिखेगी 22 जनवरी की झलक, फूलों से होगी सजावट, सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन करने पीएम नरेंद्र मोदी आ रहे हैं. पीएम मोदी के दौरे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए हैं.

Ayodhya News: 500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में रामलला का मंदिर बन रहा है और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है. 22 जनवरी के इस कार्यक्रम के लिए अयोध्या नव्य और दिव्य अयोध्या पूरी तरीके से सजाई संवारी जा रही है. इसका एक स्वरूप 30 दिसंबर को भी देखने को मिलेगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के दौरे पर आएंगे. 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या को प्रभु श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के साथ ही अयोध्या के नए रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे. वहीं पीएम करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे.

सीएम योगी के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अयोध्या में चार प्रमुख मार्ग (राम पथ, भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ व धर्म पथ) को आकर्षक ढंग से पुष्पों से सजाया जाए. इस दौरान फुटपाथ पर सुंदर फूलों वाले गमलों से साज सज्जा की जाए. साथ ही राम पथ के फुटपाथ व मुख्य कैरेज वे के बीच में आकर्षक रेलिंग लगाई जाएं. चारों प्रमुख मार्गों पर लाइट और फसाड के कार्य एक हफ्ते में ही पूरे कर लिए जाएं. इसमें पीडब्लूडी, राजकीय निर्माण निगम, विकास प्राधिकरण और अयोध्या नगर निगम के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होना चाहिए. 

UP Bypoll 2024: BJP विधायक की सदस्यता रद्द, यूपी में खाली हुई 2 विधानसभा सीट, फिर होगी सियासी जंग

सीएम योगी का निर्देश
सीएम ने अधिकारियों को कहा कि अयोध्या विश्व स्तरीय पर्यटन सिटी के रूप में नजर आनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने  निर्देशित करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के आगामी अयोध्या दौरे को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के ग्रैंड रिहर्सल के रूप में आयोजित किया जाए. हाईवे से नयाघाट की तरफ आ रहे धर्म पथ की भी सजावट आकर्षक होनी चाहिए और एयरपोर्ट से नयाघाट के मार्ग को उसी प्रकार आकर्षक फूलों से सजाया जाय जिस प्रकार सुल्तानपुर रोड से एयरपोर्ट फोरलेन मार्ग को सजाया गया है. 

मुख्यमंत्री ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-गोरखपुर में अयोध्या बाईपास की रेलिंग को आकर्षक रंगों से पेंट किया जाय और उसकी मीडियन में आकर्षक फूल व गमले आदि रखे जाएं. एनएचआई बाईपास मार्ग के डिवाइडर पर जो सजावट की जा रही है, उनमें बेहतर शाइनिंग दिखाई देनी चाहिए. अयोध्या में कही भी सड़कों पर धूल और गन्दगी नहीं दिखनी चाहिए. अयोध्या में प्रधानमंत्री का स्वागत पुष्पवर्षा करके किया जाए. अयोध्या एयरपोर्ट से लेकर शहर के अन्य विभिन्न स्थानों पर गेट बनाये जाएं और उन्हें बेहतर ढंग से सजाने की व्यवस्था की जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget