एक्सप्लोरर

सीएम योगी ने कौशल सतरंग कार्यक्रम का किया शुभारम्भ, हर साल 2 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

कौशल सतरंग के तहत साल भर रोजगार मेलों का आयोजन कर 2 लाख युवाओं को नौकरी दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर IIT कानपुर और प्लेसमेंट एजेंसीज के साथ MOU हुए।

लखनऊ, शैलेष अरोड़ा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में कौशल सतरंग कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस मौके पर सीएम योगी ने बजट अभिभाषण में घोषणा की गयी दो नयी योजनाओं को भी शुरू किया। सरकार ने बजट में सीएम युवा हब और सीएम अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम की घोषणा की थी।

सीएम युवा हब योजना से तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को स्वरोजगार के लिए मार्गदर्शन और सहायता दी जायेगी। योजना के अंतर्गत साल भर में 30 हजार स्टार्टअप इकाइयां स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। 1200 करोड़ की इस योजना में प्रत्येक जिले में युवा हब की स्थापना के लिए 50 करोड़ का प्रावधान है।

IIM लखनऊ को योजना का नॉलेज पार्टनर बनाया गया है। इसके लिए कार्यक्रम में MOU भी किया गया। वहीं, सीएम अप्रेंटिसशिप प्रोमोशनशिप स्कीम के तहत युवाओं को उद्योगों और MSME इकाइयों में ऑन जॉब ट्रेनिंग लेते हुए 2500 रुपये महीना भी मिलेगा। सीएम ने इस योजना के तहत अप्रेंटिसशिप प्राप्त करने वाले 5 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए।

सीएम योगी ने कौशल सतरंग कार्यक्रम का किया शुभारम्भ, हर साल 2 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

सीएम ने इस मौके पर कौशल सतरंग के अन्य घटकों को औपचारिक रूप से लांच किया। इसके अंतर्गत प्रत्येक जिले में कौशल पखवाड़े का आयोजन किया जायेगा। इसमें युवाओं को कौशल विकास योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण भी होगा। कार्यक्रम में सीएम ने श्रम विभाग की तरफ से तैयार सेव मित्र एप भी लांच किया। इस योजना में प्रशिक्षित कारीगर सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकेंगे और ग्राहक अपनी जरुरत के अनुसार उनकी सेवाएं भुगतान देकर ले सकेंगे।

कौशल सतरंग में रिकग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग योजना को भी शामिल किया गया। इसे ODOP से जोड़कर प्रदेश के 2 लाख 37 हजार शिल्पकारों को प्रशिक्षण देकर प्रमाणपत्र दिया जायेगा। सीएम ने कार्यक्रम में थारु, बंटागिया और मुसहर समुदाय के परंपरागत व्यवसाय में लगे कारीगरों को प्रमाणपत्र भी दिया।

सीएम योगी ने कौशल सतरंग कार्यक्रम का किया शुभारम्भ, हर साल 2 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

कौशल सतरंग के तहत साल भर रोजगार मेलों का आयोजन कर 2 लाख युवाओं को नौकरी दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर IIT कानपुर और प्लेसमेंट एजेंसीज के साथ MOU हुए। IIT कानपुर प्रदेश के युवाओं को विश्व कौशल प्रतियोगिताएं के लिए तैयार करेगा। इसके अलावा इन्क्यूबेशन सेंटर से युवाओं को प्रोजेक्ट्स की तैयारी में मदद करेगा। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग कइ संयुक्त आयोजन में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्रि पर सपा दफ्तर के बाहर लगा खास पोस्टर, महिला वोटरों पर दिखा फोकस
नवरात्रि पर सपा दफ्तर के बाहर लगा खास पोस्टर, महिला वोटरों पर दिखा फोकस
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget