एक्सप्लोरर

CM योगी ने पूर्वांचल के किसानों को दी बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री ने रोहिन बैराज का हुआ उद्घाटन

Maharajganj News: महराजगंज जिले में रोहिन नदी पर बने बैराज के दोनों ओर खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए खास नहरें बनाई गई हैं. बायीं ओर 4,046 हेक्टेयर और दायीं ओर 3,372 हेक्टेयर खेतों को पानी मिलेगा.

UP News: पूर्वांचल के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महराजगंज जिले में रोहिन नदी पर बने बहुप्रतीक्षित बैराज का लोकार्पण किया. यह बैराज हजारों किसानों के लिए वरदान साबित होगा, जिससे अब उन्हें सिंचाई के लिए बारिश या पुराने अस्थायी बांधों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

करीब 86 मीटर लंबा यह बैराज आधुनिक तकनीकों से लैस है. इसमें मैनुअल, इलेक्ट्रिक सिस्टम और कंप्यूटर से चलने वाला स्काडा सिस्टम लगाया गया है, जिससे कंट्रोल रूम में बैठे-बैठे बैराज का संचालन संभव हो सकेगा. अधिकारियों के मुताबिक, बैराज से करीब 7000 हेक्टेयर से ज्यादा खेती योग्य भूमि को सीधे सिंचाई का लाभ मिलेगा.

बैराज के दोनों ओर खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए खास नहरें बनाई गई हैं. बायीं ओर 4,046 हेक्टेयर और दायीं ओर 3,372 हेक्टेयर खेतों को पानी मिलेगा. इसके अलावा, बैराज से पांच माइनर नहरें, रामनगर, नकटोजी, वटजगर, सिसवा और बौलिया निकाली गई हैं, जो नौतनवां और लक्ष्मीपुर ब्लॉकों के किसानों के लिए सिंचाई का स्थायी समाधान बनेंगी.

बरसात कम होने पर सूखे की मार से फसलें हो जाती थीं बर्बाद

पिछले कई दशकों से यहां के किसान हर साल बारिश पर निर्भर रहते थे. बरसात कम होने पर सूखे की मार से फसलें बर्बाद हो जाती थीं. 65 साल से यहां अस्थायी बैरिकेड बनाकर सीमित सिंचाई होती थी, जो मानसून से पहले हटा दी जाती थी. अब यह समस्या खत्म हो जाएगी. बैराज पर लगाए गए 7 स्टील स्लूइस गेट, जिनमें से कुछ 11 से 13 टन वजनी हैं, रोहिन नदी का पानी इकट्ठा करके खेतों तक पहुंचाएंगे. आकस्मिक हालात से निपटने के लिए स्टाप लाग गेट भी लगाए गए हैं.

किसानों और ग्रामीणों ने CM योगी का जताया आभार

यह परियोजना सिंचाई विभाग के ISO सर्टिफाइड वर्कशॉप, बरेली में बनी है. इससे न सिर्फ सिंचाई की व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि किसानों की आय और फसल उत्पादन दोनों बढ़ेगा. योगी सरकार की यह योजना उनके ‘समृद्ध किसान, सशक्त उत्तर प्रदेश’ के विजन की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है. किसानों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह बैराज अब उनकी जिंदगी बदल देगा. खेतों में हरियाली और समृद्धि लौटेगी.

अयोध्या में रामनवमी पर रामलला के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, भक्तों पर की गई ड्रोन से केवड़ा जल की वर्षा

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
UP News: योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
AAP की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget