एक्सप्लोरर

अयोध्या में रामनवमी पर रामलला के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, भक्तों पर की गई ड्रोन से केवड़ा जल की वर्षा

Ayodhya News: रामनवमी पर रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे भक्तों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में यह सब संभव हो पाया है.

Ram Navami 2025: अयोध्या में रामनवमी के पावन पर्व पर राम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. हर कोई रामलला के दर्शन को आतुर नजर आया. मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से होकर भक्तों की लंबी कतारें दर्शन के लिए अंदर जा रही थीं. भक्त सोहर और ठुमरी गाते हुए पूरी तरह राममय हो चुके थे. लोगों के चेहरे पर भक्ति का उत्साह साफ दिख रहा था. दर्शन पाकर भक्त अपने आप को धन्य महसूस कर रहे थे. रामलला के दर्शन हो गए, अब तो जीवन सफल हो गया ऐसा कहते हुए कई श्रद्धालु भावुक नजर आए.

रामनवमी पर महिलाओं की बड़ी संख्या भी मंदिर पहुंची. हर कोई कह रहा था कि ऐसी व्यवस्था पहले कभी नहीं देखी. भक्तों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में यह सब संभव हो पाया है. एक महिला भक्त ने बताया डर लग रहा था कि बहुत भीड़ होगी, लेकिन यहां आकर देखा तो सब कुछ बहुत अच्छा तरीके से संभाला गया है. मंदिर में आराम से दर्शन हुए और भीड़ का कोई डर नहीं रहा. 

मंदिर परिसर में अफरातफरी का रखा गया पूरा ध्यान

भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. पुलिस और सुरक्षाकर्मी लगातार मौजूद थे. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए श्रद्धालुओं को एक बार में सीमित संख्या में प्रवेश दिया जा रहा था, ताकि मंदिर परिसर में कोई अफरातफरी न हो. रामनवमी के इस खास दिन पर एक और आकर्षण था. ड्रोन के जरिए भक्तों पर सरयू जल और केवड़ा जल की छिड़काव किया गया. यह नजारा देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे.

रामनवमी के दिन मंदिर में हुई खास सजावट 

गौरतलब है कि जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन किया था. इसके बाद से रामलला का दर्शन अब और भी व्यवस्थित और भव्य तरीके से हो रहा है. रामनवमी के दिन मंदिर में खास सजावट की गई थी और पूरा परिसर रामधुन से गूंजता रहा. अयोध्या की यह तस्वीर देश को एकता, श्रद्धा और संस्कृति का संदेश देती है. रामलला के दरबार में पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने यह साबित कर दिया कि आस्था से बड़ी कोई ताकत नहीं होती.

यूपी में अप्रैल से जून तक रहेगी भीषण गर्मी, इन जिलों में रहेगा हीट वेव का सबसे अधिक असर

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल पर फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट पर उठे सवाल
मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल पर फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट पर उठे सवाल
'कांग्रेस बताए, इतना पैसा कहां से आ रहा', रामलीला मैदान रैली पर राजभर का तंज
'कांग्रेस बताए, इतना पैसा कहां से आ रहा', रामलीला मैदान रैली पर राजभर का तंज
फारुख अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें
फारुख अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें
मौलाना शहाबुद्दीन बोले- 'कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था...है और रहेगा'
मौलाना शहाबुद्दीन बोले- 'कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था...है और रहेगा'

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget