एक्सप्लोरर

UP News: सीएम योगी ने शपथ ग्रहण के बाद की कैबिनेट मंत्रियों के साथ पहली बैठक, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

UP Cabinet News: योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ (Oath) लेने के चंद घंटों बाद अपने नवगठित मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ पहली बैठक की.

Lucknow: सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद की शपथ (Oath) लेने के चंद घंटों बाद अपने नवगठित मंत्रिमंडल (newly formed cabinet) के सदस्यों के साथ पहली बैठक की. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि योगी ने यहां लोक भवन में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ अपनी पहली बैठक में कहा, ''मंत्रियों को जनता और प्रदेश की सेवा करने का एक पुनीत अवसर मिला है. इस अवसर को उपलब्धि में बदलते हुए प्रदेश के विकास और जनता की खुशहाली के लिए हम सभी को निरंतर प्रयासरत रहना होगा. मंत्री समय से अपने कार्यालय में उपस्थित होकर कार्यों का निस्तारण करें. सरकार के प्रतिनिधि के रूप में मंत्रियों के कार्य, व्यवहार और आचरण पर सभी की नजर रहती है.''

BJP State President: स्वतंत्र देव सिंह के बाद यूपी BJP का नया अध्यक्ष कौन? रेस में इस नेता का नाम सबसे आगे

फाइलों का तुरंत करें निस्तारण
सीएम योगी ने कहा, ''ऐसी स्थिति में सभी मंत्री सादगी और शुचिता का उदाहरण पेश करें. उनके सार्वजनिक जीवन से जुड़े दायित्वों एवं कार्यों में परिवार का किसी भी स्तर पर हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए. इसी के साथ मंत्री अपने निजी स्टाफ पर भी विशेष ध्यान देते हुए उनकी गतिविधियों पर नजर रखें. सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता एवं ईमानदारी बेहद महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने कार्यों को नीति एवं नियमों के अंतर्गत पूरा किए जाने पर जोर दिया. फाइलों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए और किसी भी स्थिति में पत्रावलियां लंबित नहीं रहनी चाहिए."

जनता के साथ रखें प्रभावी संपर्क
सीएम ने कहा, ''जनप्रतिनिधि होने के नाते मंत्रियों का जनता के साथ प्रभावी संपर्क और संवाद होना चाहिए. जनता की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए नियमित जन-सुनवाई की जाए.

राज्यपाल के साथ मंत्रिमंडल की बैठक प्रस्तावित की जाए. प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान करने के लिए आईआईएम लखनऊ में मंत्रिमंडल के सदस्यों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएं.'' योगी ने मंत्रियों को निर्देश दिया कि विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही भौतिक सत्यापन करते हुए जनता से इसके संबंध में फीडबैक प्राप्त करें.

यह भी पढ़ें-

Bihar News: पिता को न्याय दिलाने की 'आग' में झुलसा बेटा, पुलिस से गुहार लगाकर जब मानी हार, तो किया ये खौफनाक काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget