एक्सप्लोरर

'राहुल गांधी को समझ लेना चाहिए कि...' सीएम योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस नेता पर पलटवार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की टिप्पणियों पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी अब अलगववादी समूहों के नेता बनने की ओर बढ़ रहे हैं.

BJP On Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. राहुल गांधी फिलहाल अमेरिका में हैं और उनके कई बयानों पर विवाद मचा हुआ है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी की टिप्पणियों पर करारा पलटवार किया है.

सीएम ने लिखा- कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी भारत विरोधी अलगाववादी समूह के नेता बनने की ओर अग्रसर हैं. इनका एकमात्र लक्ष्य भारत की एकता, अखण्डता और सामाजिक समरसता को छिन्न-भिन्न करके देश को गृह युद्ध की ओर धकेलना है. राष्ट्र विरोधी नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन करने वाली और पिछड़ों के आरक्षण में सेंधमारी कर उसका बड़ा हिस्सा मुसलमानों को सौंपने वाली कांग्रेस के युवराज अब देश से आरक्षण को समाप्त करने का कुचक्र रच रहे हैं.

'देश वासियों से माफी मांगनी चाहिए'
सीएम ने लिखा- किंतु, राहुल गांधी को समझ लेना चाहिए कि इस देश में जब तक भाजपा का एक भी कार्यकर्ता है, उनकी यह विभाजनकारी मंशा सफल नहीं होने पाएगी. 'हम भारत के लोग' कांग्रेस सहित सभी राष्ट्र‌ विरोधी ताकतों के विरुद्ध एकजुट हैं. 

Udham Singh Nagar News: बाइक पर खालिस्तान लिखकर घूम रहे युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में, गाड़ी का चालान कर पूछताछ

सीएम ने लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में NDA सरकार शोषित, पीड़ित और वंचित के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है. राहुल गांधी द्वारा देश में विभाजन के बीज रोपने का प्रयास निंदनीय है. उन्हें इसके लिए देश वासियों से माफी मांगनी चाहिए.

राहुल पर हमलावर बीजेपी
बता दें बीजेपी ने अमेरिकी सांसद इल्हान उमर और अन्य से राहुल गांधी की मुलाकात को लेकर बुधवार को कांग्रेस नेता की आलोचना की तथा आरोप लगाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष भारत-विरोधी रुख के लिए पहचाने जाने वाले लोगों से विदेशों में मुलाकात कर ‘खतरनाक और शरारतपूर्ण गतिविधियों’ में शामिल हो रहे हैं.भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी पहले ‘बचकानी गतिविधियों’ में लिप्त रहते थे, लेकिन अब वह ‘खतरनाक और शरारतपूर्ण गतिविधियों’ में लिप्त हैं.उन्होंने कहा, 'भारत के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि एक नेता प्रतिपक्ष ने घोषित भारत-विरोधी सांसद से मुलाकात की और अपनी भावनाएं व्यक्त कीं.

उन्होंने अमेरिकी सांसद इल्हान उमर से मुलाकात की, जो अपने भारत-विरोधी रुख और बयानों के लिए बदनाम हैं.'सिख समुदाय पर नेता प्रतिपक्ष की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि उन्हें (गांधी को) खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नून का समर्थन प्राप्त है.भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि इसी के साथ राहुल गांधी ने भारत-विरोधी मित्रों की अपनी सूची में एक नया दोस्त जोड़ा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
Varanasi News: वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार
वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget