एक्सप्लोरर

CM योगी के 'ज्ञानवापी विश्वनाथ' वाले बयान से गरमाई यूपी की सियासत, सपा-कांग्रेस ने किया पलटवार

UP News: गोरखपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग ज्ञानवापी को मस्जिद कहते हैं, जबकि यह स्वयं भगवान विश्वनाथ का स्वरूप है.

CM Yogi Gyanvapi Vishwanath Statement: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में शनिवार (14 सितंबर) को एक कार्यक्रम में कहा कि ज्ञानवापी को मस्जिद कहना दुर्भाग्यपूर्ण है और ज्ञानवापी स्वयं भगवान विश्वनाथ का एक सच्चा स्वरूप है. वहीं सीएम योगी के इस बयान के बाद यूपी की सियासत गरमाई हुई है. अब इस मामले पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

यूपी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने सीएम योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर कहा कि सीएम योगी का बयान बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. अभी मामला कोर्ट में चल रहा है इस पर किसी भी तरह की टिपण्णी नहीं करनी चाहिए. सीएम योगी संवैधानिक पद पर बैठे हैं ऐसा बोलकर क्या वह कोर्ट की कार्यवाही को बाधित करना चाहते हैं, आज का उनका बयान कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट है. 

इसके साथ ही सीएम योगी द्वारा वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को साक्षात्कार विश्वनाथ बताए जाने पर पूर्व सांसद और सपा नेता डॉक्टर एस टी हसन ने कहा कि मुख्यमंत्री इस तरह का बयान आने वाले विधान सभा उपचुनाव में धुर्वीकरण करने की नीयत से दे रहे हैं. ऐसे ही बयान उन्होंने लोक सभा चुनाव के दौरान दिए थे और जनता ने उन्हें जवाब दे दिया था. अब फिर बीजेपी को जनता उप चुनाव में जवाब दे देगी. अब कोई भी हिन्दू-मुस्लिम मंदिर मस्जिद के विवाद में नहीं पड़ना चाहता.

 ईश्वर अल्लाह सब एक ही हैं- सपा नेता

सपा के पूर्व सांसद ने कहा कि ईश्वर अल्लाह सब एक ही हैं, सीएम योगी ने ठीक ही कहा है हम तो ईश्वर और अल्लाह में कोई भेद नहीं करते सबका पालनहार एक है. जिस जगह पांच वक्त नमाज़ पढ़ी जा रही है उसे मस्जिद ही कहेंगे और अल्लाह या ईश्वर का घर अलग नहीं होता है. मुख्यमंत्री के ऐसे बयान चुनावों पर आया करते हैं लेकिन अब कोई नहीं चाहता कि ऐसे झगड़ों में पड़े और अपने देश या प्रदेश का माहौल बिगाड़े.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
यूपी चुनाव: पूर्व MP धनंजय सिंह ने ठोकी ताल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
यूपी चुनाव: पूर्व MP धनंजय सिंह ने ठोकी ताल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
सुल्तानपुर में दो जगहों पर बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, पांच गिरफ्तार
सुल्तानपुर में दो जगहों पर बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, पांच गिरफ्तार

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget