एक्सप्लोरर

UP News: दिवाली से पहले रिटायर्ड टीचर्स को सीएम योगी की बड़ी सौगात, जानें- क्या है सेवानिवृत शिक्षकों के लिए खास

UPPSC Principal Recruitment: सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानाचार्य के पद चयनित 219 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे. नियुक्ति पत्र मिलने पर सभी उम्मीदवारों ने सीएम का शुक्रिया अदा करते हुए खुशी जताई.

Luckonow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोक भवन में शुक्रवार (13 अक्टूबर) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे. इन सभी अभ्यर्थियों का चयन उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) 2021 की परीक्षा के माध्यम से किया गया. नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी और बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह भी मौजूद रहे. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार (13 अक्टूबर) शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान कहा कि जब तक नए शिक्षकों की नियुक्ति न हो जाए तब तक सेवानिवृत शिक्षकों से ही सेवाएं ली जाएं. उन्हें एक फिक्स मानदेय दिया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले सरकार में माध्यमिक शिक्षा के कॉलेज नकल के अड्डे बन गए थे, जिसमें ठेके पर नकल कराई जाती थी पर उनके कार्यकाल में काफी सुधार हुआ है. इस दौरान सीएम योगी ने नकल विहीन परीक्षाओं का भी जिक्र किया.

219 को दिया गया नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री ने मिशन रोजगार के अंतर्गत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 219 प्रधानाचार्यों को नियुक्ति पत्र वितरित किए. इस दौरान उन्होंने प्रधानाचार्यों को शिक्षण संस्थान की रीढ़ बताया. सीएम योगी ने कहा कि अगर प्रधानाचार्य अनुशासित रहकर कॉलेज में नई गतिविधियों और नए विचारों को बढ़ावा देता है, तो उसके सार्थक परिणाम सामने आते हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 6 साल में उनकी सरकार में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से 6 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी देने में सफल रही है, जिसमें से 1 लाख 64 हजार शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति हुई है. 


UP News: दिवाली से पहले रिटायर्ड टीचर्स को सीएम योगी की बड़ी सौगात, जानें- क्या है सेवानिवृत शिक्षकों के लिए खास

इनको मिला सीएम से नियुक्ति पत्र
शुक्रवार (13 अक्टूबर) कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 10 चयनित प्रधानाचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपा. जिसमे जानी, सबीहा मुमताज, दीपिका सिंह, अमिता सिंह, दीपा भाटी, संजीव कुमार, अजय प्रताप सिंह, अनिरूद्ध यादव, सुधीर कुमार पाण्डेय और शरद कुमार सागर शामिल थे. अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के हाथ से नियुक्ति पाकर खुशी जताई. प्रधानाचार्य के पद पर चयनित अमिता सिंह ने कामयाबी को लेकर कहा, ''हमें संयम के साथ तैयारी करनी चाहिए और आखिरकार सफलता जरूर मिलती है.'' उन्होंने कहा कि यह चयन की प्रक्रिया पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और सुचितापूर्ण तरीके से हुई है. 

'2017 से 2023 तक मिली 4 सरकारी नौकरियां'
प्रधानाचार्य के पद पर चयनित एक अन्य अभ्यर्थी सुधीर कुमार पांडे ने सीएम योगी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि इस सरकार में पारदर्शी रुप से सभी भर्तियां हो रही हैं. 2017 से लेकर 2023 तक उनको 4 अलग-अलग सरकारी नौकरियां मिल चुकी हैं और यह स्थिति बताती है कि बिना किसी भेदभाव और पूरी तरह से मेरिट के आधार पर इस सरकार में भर्तियां हो रही हैं. कार्यक्रम में सीएम ने सबीहा मुमताज को भी नियुक्ति पत्र दिया. इसके बाद वो काफी खुश नजर आईं. उन्होंने कहा की 2021 में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी और आज हम लोग को नियुक्ति पत्र मिला है. उनको संत कबीर नगर जिले में पोस्टिंग मिली है. उन्होंने कहा कि अमूमन लोगों ने जो अपनी चॉइस दी थी उनको उनकी चाहत के अनुरूप ही जिले मिले हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में वाराणसी से कौन होगा I.N.D.I.A गठबंधन का उम्मीदवार? जानें- विपक्ष का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget