एक्सप्लोरर

योगी सरकार ने शिक्षकों को दी नौकरी, नवचयनित बोले- 'ईमानदारी से मिली नौकरी, ईमानदारी से करेंगे'

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोकभवन सभागार में 494 सहायक अध्यापकों और 49 प्रवक्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया. सीएम योगी ने राज्य में सरकारी भर्तियों में परदर्शिता पर भी अपनी बात रखी.

CM Yogi distributed appointment letters: उत्तर प्रदेश के लोकभवन सभागार में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 494 सहायक अध्यापकों और 49 प्रवक्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए. ये सभी अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा चयनित हुए हैं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पारदर्शी और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया को राज्य की नई कार्य संस्कृति का उदाहरण बताया.

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नवचयनित शिक्षकों की खुशी देखते ही बन रही थी. इनमें से कई ने कहा कि उन्हें नौकरी ईमानदारी से मिली है और अब वे बच्चों को पूरी निष्ठा के साथ पढ़ाएंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार अब बिना किसी सिफारिश, भ्रष्टाचार या पक्षपात के युवाओं को रोजगार दे रही है.

चयनित प्रवक्ता ने जताया सीएम योगी का आभार
बलिया के शैलेंद्र कुमार सिंह, जिनका चयन प्रवक्ता पद पर हुआ उन्होंने कहा, “यह हमारे सपने पूरे होने जैसा है. पूरी प्रक्रिया पारदर्शी थी और अब हम अपने कर्तव्य का ईमानदारी से पालन करेंगे.” वहीं बलिया के ही आशीष कुमार सिंह, जो सोशल साइंस विषय में सहायक प्रवक्ता बने हैं, उन्होंने भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह पहली बार हुआ है कि बिना किसी सिफारिश या शुल्क के चयन हुआ है.

अलीगढ़ की प्रीति शर्मा, जिन्हें मथुरा में कला विषय के सहायक अध्यापक पद की नियुक्ति मिली है, ने कहा कि वह इस निष्पक्ष चयन के लिए सरकार की आभारी हैं. मऊ की पूजा यादव और मीरजापुर के रमेश कुमार ने भी यही भावना दोहराते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया.

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों में बढ़ी पारदर्शिता
योगी सरकार के आने के बाद पिछले कुछ वर्षों में सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता का स्तर काफी बढ़ा है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2017 से अब तक उत्तर प्रदेश में 6 लाख से अधिक युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी मिली है. पहले की सरकारों में जहां नौकरियों में भ्रष्टाचार और सिफारिश का बोलबाला था, वहीं अब यह पूरी प्रक्रिया तकनीकी और पारदर्शी बना दी गई है.

सीएम योगी ने कार्यक्रम में कहा कि अब युवाओं को योग्यता के आधार पर अवसर मिल रहा है. उन्होंने शिक्षकों से अपील की है कि, वे अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाएं, क्योंकि बच्चों का भविष्य उनके हाथों में है. इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल राज्य सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रणाली का उदाहरण सामने आया, बल्कि उन हजारों युवाओं के लिए भी एक प्रेरणा बनी जो मेहनत और लगन से अपने भविष्य को संवारना चाहते हैं. मुख्यमंत्री योगी का यह कदम शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने और सरकारी नौकरी की गरिमा को बहाल करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- यूपी में रेस्टोरेंट-ढाबा और मिठाई की दुकान वाले हो जाएं सावधान, CM योगी के आदेश पर होगा ये काम

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र

वीडियोज

8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget