एक्सप्लोरर

ध्वजारोहण के बाद सीएम योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से बंधवाई राखी, धारा 370 पर कही बड़ी बात

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन पर दिये गये अपने संदेश में कहा कि 'मैं सभी माताओं बहनों और बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सुखद जीवन की मंगल कामना करता हूं।'

लखनऊ, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आज 73वां स्वतंत्रता दिवस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन पर तिरंगा फहराया। विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी भवनों और शिक्षण संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है और शहीदों को श्रध्दांजलि दी गयी ।

ध्वजारोहण के बाद सीएम योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से बंधवाई राखी, धारा 370 पर कही बड़ी बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन पर दिये गये अपने संदेश में कहा कि 'मैं सभी माताओं बहनों और बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सुखद जीवन की मंगल कामना करता हूं।' उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'कश्मीरी भाई बहनों के विकास के लिये एक नया मार्ग प्रशस्त हुआ है और कश्मीर और लद्दाख अब विकास की नयी गाथा लिखने जा रहे हैं। साहसिक निर्णय लेकर भारत की एकता और अखंडता के इतिहास में एक सुनहरा अध्याय लिखने के लिये प्रधानमंत्री जी तथा गृह मंत्री जी का अभिनंदन।'

सीएम ने कहा कि, 'कश्मीरी भाई बहनों के लिये यह स्वतंत्रता दिवस एक नया सवेरा लेकर आया है, उन्हें अनुच्छेद 370 की बेड़ियों से मुक्ति मिली है।'

सीएम योगी ने कहा, 'संकल्प लें एक नये भारत, नए उत्तर प्रदेश के निर्माण का, जिसमें समाज के हर वर्ग, जाति, पंथ एवं संप्रदाय के लोगों को अपनी संपूर्ण क्षमता के विकास का अवसर मिले। सीएम ने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रध्दांजलि अर्पित करते हुये कहा कि, 'मां भारती को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए त्याग और समर्पण की नई गाथा लिखने वाले सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को मेरा शत्-शत् नमन। आज उन्हें स्मरण कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। 73वें स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को कोटि-कोटि शुभकामनाएं।'

गुरुवार को झंडारोहण और परेड में शामिल होने के बाद योगी आदित्यनाथ राजभवन पहुंचे। यहां उन्होंने लगभग एक घंटा बिताया। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगी के माथे पर तिलक लगाया और उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधा।

आनंदीबेन ने योगी को आशीर्वाद दिया। राज्यपाल ने योगी को मिठाई खिलाई और उनके सफलतम कार्यकाल की कामना की।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कटौती के आरोपों के बीच योगी सरकार का दावा- बिजली व्यवस्था सुचारु
यूपी में कटौती के आरोपों के बीच योगी सरकार का दावा- बिजली व्यवस्था सुचारु
2500 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर बीटेक और एमबीए अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
2500 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर बीटेक और एमबीए अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पैतृक भूमि को वैश्विक मानचित्र पर मिलेगी विशिष्ट पहचान
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पैतृक भूमि को वैश्विक मानचित्र पर मिलेगी विशिष्ट पहचान
मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण में योगी सरकार की रफ्तार तेज, 5.41 लाख से अधिक कार्मिकों ने पूरे किए चार से अधिक कोर्स
मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण में योगी सरकार की रफ्तार तेज, 5.41 लाख से अधिक कार्मिकों ने पूरे किए चार से अधिक कोर्स

वीडियोज

Heat Wave Alert:बेजुबानों पर गर्मी का कहर, जू का मेगा कूलिंग प्लान! | Summer
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: वीडियो में कैद ट्विशा की बेफिक्र कहानी | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: ट्विशा के साथ क्या हुआ? 'वकील' पति, 'जज' सास बच जाएंगे? | Bhopal
UP Electricity Crisis: गर्मी के टॉर्चर और बिजली संकट ने बढ़ाया 'सियासी करंट'! | CM Yogi
Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
CBSE Fake Notice: CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
Embed widget