एक्सप्लोरर

UP Politics: विपक्षी एकता पर सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा जुबानी हमला, सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

आपातकाल का जिक्र करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र पर हमला किया. 48 साल पहले लोकतंत्र का गला घोंटा गया. 

CM Yogi In Noida: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी एकता पर बड़ा जुबानी हमला बोला. नोएडा में पर्थला फ्लाइओवर के उद्घाटन के मौके पर सीएम योगी ने कहा कि सपा का पुराना इतिहास रहा है. कांग्रेस को 2004 मे अपने आप से समर्थन दिया.इनके साथ चिपको आंदोलन है. कांग्रेस में 2004 में इन्होंने जबरदस्ती समर्थन दिया था इस बार भी ऐसा ही हो रहा है. विपक्षी एकता के संदर्भ में सीएम योगी ने कहा कि आज के समय में जब भारत, दुनिया में एक नई पहचान बना रहा हो ऐसे वक्त में यह विकास की यात्रा नहीं रुकनी चाहिए. कांग्रेस के साथ आए विपक्षी दल, जेपी और लोहिया का नाम भले लेती हो लेकिन वह कुछ न कुछ षड़यंत्र रच रहे हैं.

आपातकाल का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र पर हमला किया. 48 साल पहले लोकतंत्र का गला घोंटा गया.   उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर जनपद ने विगत 6 वर्षों में एक नई पहचान दी है. जेवर एयरपोर्ट बन रहा है, इस वर्ष के अंत में हम जेवर में फर्स्ट फेज का कार्य पूरा कर देंगे. आज यहां पर विभिन्न प्रकार की योजनाए  आ रही है.

इमरजेंसी की बरसी पर BJP पर बरसे शिवपाल सिंह यादव, बिना नाम लिए कहा- जो आपातकाल का विरोध कर रहे थे वो...

पाकिस्तान रोटी-रोटी को मोहताज- सीएम
सीएम ने कहा- जेवर एयरपोर्ट के जिन किसानों ने जमीन दी उनका धन्यवाद. मैंने यहां के किसानों को कहा था कि अगर आप यहां पर जेवर एयरपोर्ट चाहते हैं तो अपनी रजिस्ट्री यहां के जनप्रतिनिधियों के साथ लखनऊ सीएम आवास पर आइए और उन्होंने ऐसा किया भी.

सीएम ने कहा कि जो लोग विकास के विरोधी है वो आपके कन्धों पर बंदूक रखकर विकास को रोक रहे हैं. CM ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. देश वासियों को मोदी पर भरोसा है. एक ओर जहां पाकिस्तान एक एक रोटी के लिए मोहताज हो रहा है. भारत बड़ी ताकत के रूप में उभर रहा है. भारत विकास की नई यात्रा के साथ आगे बढ़ रहा है.

सीएम ने कहा कि 2027 आते आते भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के तौर पर स्थापित होगा. पाकिस्तान अपनी नकारात्मक सोच की वजह से भूखमरी और दरिद्रता की नई कहानी रचता हुआ दिख रहा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी
भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी
यूपी में फिर 'सांपनाथ' और 'नागनाथ' की एंट्री! केशव मौर्य ने लगाए आरोप
यूपी में फिर 'सांपनाथ' और 'नागनाथ' की एंट्री! केशव मौर्य ने लगाए आरोप
स्कूल से घर लौट रही 5 साल की बच्ची कुएं में गिरी, तीन घंटे चला रेस्क्यू
स्कूल से घर लौट रही 5 साल की बच्ची कुएं में गिरी, तीन घंटे चला रेस्क्यू
सड़क किनारे शराब पीने वालों पर चला पुलिस का डंडा, दी सख्त हिदायत
सड़क किनारे शराब पीने वालों पर चला पुलिस का डंडा, दी सख्त हिदायत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget