एक्सप्लोरर

यूपी में राशन की दुकानों में होगा बड़ा बदलाव, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- अब हम लोग...

UP Ration Dukaan News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राशन की दुकानों को लेकर ऐलान किया है.

UP Ration Dukaan News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने राशन की दुकानों को लेकर बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में राशन की दुकानों को मॉडर्न शॉप के तौर पर बदला जाएगा, जहां से लोग अपनी रोजमर्रा के सामान भी उचित दर पर खरीद सकेंगे, सीएम योगी ने कहा कि इस योजना पर सरकार तेजी से काम कर रही है. 

सीएम योगी ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ये बात कही. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राशन कोटे की दुकान को भी हम अच्छा बना रहे मॉडर्न शॉप के रूप में बना रहे अन्नपूर्णा भवन के रूप में उसमें आप केवल राशन ही नहीं मिलेगा बल्कि गांव की आवश्यकताओं व अन्य सामानों को भी बेचा जा सकेगा. वहां साबुन, तेल और अन्य सामान जो एक घर की आवश्यकताओं से जुड़े हैं उनकी बिक्री हो सकती है लेकिन नशीले पदार्थों की बिक्री पर बैन रहेगा. 

राशन की दुकानों को लेकर बड़ा ऐलान
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दुकानों पर सामान के साथ-साथ वहां बिजली के बिल भी जमा कराए जा सकते हैं और अन्य सुविधाएं भी देने कॉमन सर्विस सेंटर की भी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी यानी ढेर सारे कार्य अतिरिक्त इनकम फेयर प्राइस शॉप संचालक की अतिरिक्त हो सकती है और उसके पीछे एक वेयर हाउस भी देंगे जहां पर छोटे मोटे गोदाम और गांव की ही आवश्यकता के अनुरूप व अन्य सामग्री को एकत्र करके जब मार्केट में अच्छा दाम मिले तब उसको बेच सकता है. 

'संभल जैसे 10 सच सामने आएंगे तो मुंह दिखाने लायक नहीं बचेंगे', CM योगी ने मीर बाकी का किया जिक्र

उन्होंने बताया कि यूपी में 2000 से अधिक ऐसी फेयर प्राइस शॉप में अन्नपूर्णा भवन के निर्माण का कार्य अंतिम चरणों में आगे बढ़ रहा है. ग्रामीण क्षेत्र में जिसका जहां पर घर है उसको वहां पर प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना में अधिकार पत्र प्राप्त हो रहे मालिकाना अधिकार प्राप्त हो रहा है. अब गांव में ही ग्राम सचिवालय की व्यवस्था दे दी गई है. 

जब लोग अच्छी सरकार चुनते हैं तो सरकार भी उसी प्रकार से विकास के लिए भी कार्य करती है. राशन कोटे की दुकानों से पहले गरीब को राशन नहीं मिल पाता था व भटकता रहता था अगर कहीं मिल भी गया तो उसमें घट तोली होती थी. लेकिन अब कोई भी गड़बड़ी होने पर तत्काल कार्रवाई की जाती है. उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को राशन की सुविधा मिल रही है. कोरोना के बाद से पिछले पांच सालों से ये लगातार चल रहा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR
गोरखपुर: सीएम योगी का बड़ा दावा, बोले- 'सनातन संस्कृति-परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें'
गोरखपुर: सीएम योगी का बड़ा दावा, बोले- 'सनातन संस्कृति-परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें'
UP News: 'अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार', गोसंरक्षण को लेकर सीएम का विजन
'अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार', गोसंरक्षण को लेकर सीएम का विजन
UP News: ‘अखिलेश जी, शिक्षा पर ज्ञान देने से पहले अपना इतिहास देखिए’ मंत्री संदीप सिंह ने सपा पर किया पलटवार
‘अखिलेश जी, शिक्षा पर ज्ञान देने से पहले अपना इतिहास देखिए’ मंत्री संदीप सिंह ने सपा पर किया पलटवार

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget