एक्सप्लोरर

सड़क निर्माण को लेकर सीएम योगी ने सांसद-विधायक से मांगे प्रस्ताव, पूर्व विधायक ने कही बड़ी बात

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों के निर्माण को लेकर सांसदों - विधायकों से प्रस्ताव मांगे है. सीएम योगी के फैसले पर पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने खुशी जाहिर की है.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सड़कों के निर्माण को लेकर सांसदों-विधायकों से प्रस्ताव मांगने के फैसले पर पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने खुशी जाहिर की. उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया और कहा कि उनके आवाज उठाने पर ये बैठक हुई है. पूर्व विधायक ने अपने लोगों से जिन जगहों पर सड़कों की जरूरत है वहां के प्रस्ताव बनाने को लेकर सुझाव भी मांगा है.

आनंद शुक्ला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि "जर्जर मार्गो के विषय मे मेरे अनुरोध पर त्वरित कार्यवाही हेतु कल मुख्यमंत्री जी ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा की एवं निर्देश दिए. आप सभी से अनुरोध है कि अपने क्षेत्र के जर्जर मार्गो का प्रत्यावेदन मेरे "मऊ" स्थित आवास अथवा कर्वी आवास "कमल निवास" में उपलब्ध कराने का कष्ट करें ताकि अतिशीघ्र प्रस्ताव भेजे जा सकें.

पूर्व विधायक ने उठाया था खराब सड़क का मुद्दा
पूर्व विधायक ने पिछले दिनों पोस्ट किया था कि उत्तर प्रदेश में सड़कों के हाल काफी खराब है और उन्होंने मांग की थी कि यह ज्यादा बेहतर होगा कि यूपी की सड़कों को मत्स्य विभाग को दे दिया जाए. जिससे सड़कों पर मछली पालन किया जा सके, क्योंकि अब सड़कें तालाब का रूप ले चुके हैं. उन्होंने एबीपी लाइव से बातचीत में उस दौरान कहा था कि संबंधित अधिकारी कोई बात नहीं सुनते हैं और सरकार को इस बात का संज्ञान लेना चाहिए.

सीएम द्वारा मंगलवार की बैठक के बाद उन्होंने एबीपी लाइव से बातचीत में कहा कि उन्होंने आवाज उठाई और फिर ये बैठक हुई, इसके लिए वो सीएम योगी के आभारी हैं.उन्होंने कहा कि  सरकार में जनता से जुड़े सभी विभागों को कुछ कुछ दिनों में अपनी समीक्षा करनी चाहिए. और जो अधिकारी अपनी नाकामी से योगी जी की छवि खराब करने की कोशिश करते हैं वो नहीं होगी. सरकार के इस फैसले से जनता को काफी लाभ होगा और हम भी सरकार को अपने क्षेत्र से जुड़े प्रस्ताव देकर अपने यहां सड़कें बनाने के लिए संबंधित जिम्मेदार को जल्द अवगत कराएंगे.

ये भी पढ़ें: 'राष्ट्र विरोधी तत्वों से सख्ती से निपटेगी सरकार', ट्रेन डिरेल की साजिश पर बोले मंत्री दारा सिंह चौहान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget