एक्सप्लोरर

CM योगी आदित्यनाथ का एलान- गोरखपुर के रामगढ़ ताल में उतारेंगे सी प्लेन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कि आने वाले दिनों में यदि किसी को आवश्यकता पड़ेगी तो वह सर्किट हाउस के पास से सी प्लेन पकड़कर देश के किसी भी कोने में पहुंच जाएगा.

गोरखपुर: गोरखपुर में रोड और एयर कनेक्टिविटी की मजबूत हो रही सुविधाओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर महोत्सव के मंच से एक बड़ी घोषणा की. उन्होंने गोरखपुर के रामगढ़ ताल में सी प्लेन उतारने का ऐलान करते हुए कहा कि जल्द ही इस संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. इस प्लेन की विशेषता यह होगी कि यह एयरपोर्ट के साथ ही पानी पर भी उतर सकेगा. बुधवार को दो दिवसीय गोरखपुर महोत्सव 2021 के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कि गोरखपुर से आज देश के सभी प्रमुख शहरों के लिए 9 फ्लाइट हैं, कुशीनगर से जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय उड़ान शुरू हो जाएगी. आने वाले दिनों में यदि किसी को आवश्यकता पड़ेगी तो वह सर्किट हाउस के पास से सी प्लेन पकड़कर देश के किसी भी कोने में पहुंच जाएगा.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि कोरोना से लड़ने और बचने के लिए जिस संयम, मर्यादा और अनुशासन का पालन किया गया, उसी तरह का धैर्य रखते हुए कोरोना वैक्सीन के लिए अपनी बारी का इंतजार करें. उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के बाद 16 जनवरी से कोरोना पर अंतिम प्रहार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में कोरोना वैक्सीनेशन का महाभियान प्रारंभ हो रहा है. सभी के लिए इसकी सुविधा होगी, लेकिन वैक्सीन के लिए उतावलापन न दिखाएं, भीड़ न लगाएं, बल्कि संयम के साथ अपनी बारी की प्रतीक्षा करें.

गोरखपुर महोत्सव के मंच से मुख्यमंत्री ने एक बार फिर ओडीओपी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल की परिकल्पना को साकार करने का आधार बताया. उन्होंने बताया कि यूपी की स्थापना का नोटिफिकेशन 24 जनवरी, 1950 को हुआ था लेकिन पहली बार यूपी दिवस उनकी सरकार ने 2018 से मनाना शुरू किया. पहले ही साल के समारोह में एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना शुरू की गई और हर जिले में इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिला.

गोरखपुर में रेडीमेड गारमेंट का हब बनने की क्षमता- योगी

योगी ने कहा कि गोरखपुर में रेडीमेड गारमेंट का हब बनने की पूरी क्षमता है. इसके लिए प्रदेश सरकार पूरी कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि खाद व अन्य लोकल प्रोडक्ट स्वदेशी के जरिये आत्मनिर्भरता का माध्यम बनने में सक्षम हैं. मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के चिड़ियाघर को प्रदेश का सबसे खूबसूरत चिड़ियाघर बनाने के साथ ही तारामंडल क्षेत्र में इसी वर्ष एक विशाल ऑडिटोरियम की सौगात देने की भी घोषणा की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन को निर्णायक दिशा देने वाली 4 फरवरी 1921 की चौरीचौरा की घटना के शताब्दी वर्ष पर पूरे साल कार्यक्रम होंगे, ताकि आजादी दिलाने वाले महापुरुषों के प्रति श्रद्धा निवेदित हो सके. साथ ही इन महापुरुषों के स्मरण को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा. समारोह के दौरान ही मुख्यमंत्री योगी ने रामगढ़ ताल के तट पर प्रदेश के सबसे ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का वर्चुअल लोकार्पण किया. इसकी ऊंचाई 246 फीट (75 मीटर) है और ऊंचाई के लिहाज से यह पूरे देश में 10वां सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज है. इसके साथ ही उन्होंने नया सवेरा के प्रवेशद्वार व पैडलेगंज के पास स्थित बुद्ध द्वार का वर्चुअल लोकार्पण भी किया. मुख्यमंत्री ने समारोह की स्मारिका का भी विमोचन किया.

यह भी पढ़ें-

यूपी में दिलचस्प हुआ MLC चुनाव, सपा ने एक की बजाय उतारे दो उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
Gorakhpur News: मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget