एक्सप्लोरर

यूपी में दिलचस्प हुआ MLC चुनाव, सपा ने एक की बजाय उतारे दो उम्मीदवार

संख्या बल के लिहाज से इस चुनाव में बीजेपी 10 सीटों पर आसानी से जीत हासिल कर सकती है. वहीं समाजवादी पार्टी एक सीट पर आसानी से जीत हासिल कर सकती है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 12 सीटों पर 28 जनवरी को चुनाव होना है और आज समाजवादी पार्टी ने दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी. इस घोषणा के साथ ही एमएलसी चुनाव बेहद रोचक हो गया है क्योंकि संख्या बल के लिहाज से समाजवादी पार्टी अपने एक उम्मीदवार को ही आसानी से जिता सकती है. ऐसे में सबकी निगाहें बीजेपी की रणनीति पर टिक गई है. क्या इन चुनाव में बीजेपी अब 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी या फिर 11वां उम्मीदवार उतारकर इस लड़ाई को और दिलचस्प बना देगी.

यूपी विधान परिषद की 12 सीटें 30 जनवरी को खाली हो रही हैं. 28 जनवरी को इन सभी सीटों पर चुनाव होना है. संख्या बल के लिहाज से इन चुनाव में बीजेपी 10 सीटों पर आसानी से जीत हासिल कर सकती है. वहीं समाजवादी पार्टी एक सीट पर आसानी से जीत हासिल कर सकती है. लेकिन आज समाजवादी पार्टी ने इन चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी. इनमें पहले उम्मीदवार अहमद हसन हैं जो वर्तमान में एमएलसी हैं और विधान परिषद में नेता विरोधी दल हैं. जबकि दूसरा नाम राजेंद्र चौधरी का है जो अखिलेश यादव के बेहद करीबी हैं और उनकी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं. हालांकि समाजवादी पार्टी के पास वह संख्या बल नहीं है कि वह आसानी से अपने दूसरे उम्मीदवार को चुनाव जिता सके.

शिवपाल यादव अपनी अलग पार्टी बना चुके हैं

इस चुनाव में एक सदस्य को जिताने के लिए 31 विधायकों के वोट की जरूरत पड़ेगी और समाजवादी पार्टी के पास विधानसभा में कुल 49 विधायक हैं. इनमें नितिन अग्रवाल बागी हैं और बीजेपी के साथ हैं. जबकि शिवपाल यादव अपनी अलग पार्टी बना चुके हैं. ऐसे में अगर इन 2 विधायकों को कम कर दें तो यह संख्या 47 हो जाती है. 31 वोट के बाद 16 विधायक ही बचते हैं. हालांकि समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में जो रणनीति अपनाई थी, बसपा के विधायकों को अपने साथ लाए थे. वो पांच विधायक भी अगर उनके साथ चले जाते हैं तो यह संख्या बढ़कर 21 हो जाएगी. वहीं अगर ओमप्रकाश राजभर के चार विधायक उनका साथ देते हैं तो यह संख्या 25 हो जाएगी. लेकिन जीत के जादुई आंकड़े से यह फिर भी कुछ कम ही रह जाएंगे.

आज इन चुनाव में रणनीति के लिए अखिलेश यादव ने पार्टी के सभी विधायकों को पार्टी कार्यालय पर तलब किया था और सभी को निर्देश भी जारी किए. पार्टी के विधायक कह रहे हैं कि उनके पास जीत के लिए संख्या बल पर्याप्त है और वह दोनों सीटों पर जीत हासिल करेंगे.

अभी समाजवादी पार्टी के 55 सदस्य

विधान परिषद में अभी समाजवादी पार्टी के 55 सदस्य हैं और इस महीने जिन 12 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है उनमें से छह समाजवादी पार्टी के ही हैं. ऐसे में अगर इसे कम कर दें तो सपा के विधान परिषद सदस्यों की संख्या 49 हो जाएगी और अगर उसका एक उम्मीदवार ही जीतता है तो कुल 50 हो जाएंगे. विधान परिषद में भी बीजेपी के सदस्यों की संख्या 25 है और अगर उसके 10 उम्मीदवार जीतते हैं तो संख्या बढ़कर 35 हो जाएगी और अगर 11 वीं सीट बसपा के सहयोग से जिता ले जाती हैं तो यह संख्या 36 हो जाएगी.

समाजवादी पार्टी के 2 उम्मीदवार घोषित करने पर जब आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जिनकी खुद सदस्यता 30 जनवरी को खत्म हो रही है, इसे लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बीजेपी का जीत का अभियान लगातार जारी है. जो सीटें हम लड़ाएंगे वो सीटें जीतेंगे भी लेकिन कितनी सीटों पर अपने उम्मीदवार बीजेपी उतारेगी यह उन्होंने नहीं बताया.

विधान परिषद में सियासी दलों की ताकत बढ़ेगी

जबकि राजनीतिक विश्लेषक विजय उपाध्याय भी मानते हैं कि एमएलसी चुनाव अब काफी दिलचस्प हो गया है क्योंकि समाजवादी पार्टी ने दूसरा उम्मीदवार उतार दिया है. उनके मुताबिक अब इस चुनाव में खरीद-फरोख्त भी होने की संभावना बढ़ गई है. उन्हें यह भी लगता है कि बीजेपी अब 10 की बजाय 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और जो बात मायावती ने कुछ समय पहले कही थी कि वह बीजेपी का साथ देंगी वह इन विधान परिषद चुनाव में देखने को मिल सकता है. यह 2022 के नए राजनीतिक समीकरणों की भी तस्वीर पेश करेंगे.

2022 के विधानसभा चुनाव से पहले विधान परिषद की 12 सीटें काफी अहम हो जाती है. यह जहां प्रदेश के नए सियासी समीकरण की तस्वीर सामने रखेगी, तो वहीं इस बात का भी इशारा साफ मिल जाएगा कि आखिर किस दल में कौन सेंधमारी करने में जुटा है. साथ ही विधान परिषद में सियासी दलों की ताकत भी बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें-

मकर संक्रांति के बाद शुरू हो रहा है कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम, अपनी बारी का करें इंतजार: योगी आदित्यनाथ

बाहुबली अतीक के चचेरे भाई का मकान भी सरकारी बुलडोजरों के ज़रिए जमींदोज, 3 करोड़ थी लागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट? धामी कैबिनेट ने जमीन को दी मंजूरी
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट? धामी कैबिनेट ने जमीन को दी मंजूरी
लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget