एक्सप्लोरर

'यूपी से अगले 3 साल में खत्म हो जाएगी गरीबी', मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंच से ऐलान

Maharajganj News: सीएम योगी रोहिन बैराज के लोकार्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने 654 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 629 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महाराजगंज में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अगले तीन साल में प्रदेश से गरीबी को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा. सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार हर गरीब के सिर पर छत, हर खेत को पानी और हर हाथ को काम देने के लक्ष्य पर तेजी से काम कर रही है. 

उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में यूपी देश का नंबर वन राज्य बनेगा और तीन साल में प्रदेश से गरीबी खत्म होगी. लेकिन इस बयान को लेकर प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है विपक्ष ने कहा ये वही बीजेपी है जिसने किसानों की आय दूनी करने और हर गरीब के सर पर छत देने का वादा किया था लेकिन ये वादे आज तक पूरे नहीं हुए. उन्होंने कहा कि ये वादा भी सिर्फ एक वादा ही साबित होगा और कुछ नहीं.

सीएम योगी रोहिन बैराज के लोकार्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने 654 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 629 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. सीएम ने कहा कि पहले की सरकारों के समय “एक जनपद, एक माफिया” का राज था, लेकिन अब “एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज” बन रहा है. उन्होंने कहा कि अब दंगाई जेल में हैं, त्यौहार पर डर का नहीं, उल्लास का माहौल है.

गरीब, किसान और नौजवान के हित में सरकार- सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों के लिए सरकार की योजनाएं जमीन पर उतर रही हैं. मुसहर, वनटांगिया और थारू जैसी जनजातियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है. उन्होंने बताया कि महाराजगंज जिले में रोहिन नदी पर बने नए बैराज से 16 हजार किसानों को सीधा फायदा मिलेगा और 5400 हेक्टेयर जमीन को सिंचाई का पानी मिलेगा.

सीएम योगी ने बताया कि सरकार ने पिछले आठ साल में 23 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा दी है और 14 लाख किसानों को मुफ्त ट्यूबवेल कनेक्शन दिया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीबों को सशक्त बनाने पर है.

वक्फ बोर्ड संशोधन कानून से जमीनों की लूट पर लगेगी रोक

मुख्यमंत्री ने वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम का जिक्र करते हुए कहा कि अब वक्फ के नाम पर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा नहीं होगा. यह जमीनें अब अस्पताल, स्कूल, कॉलेज और किसानों के हित में काम आएंगी.

लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का तोहफा

इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने लाभार्थियों को चेक, टूलकिट, टैबलेट, आयुष्मान कार्ड, आवास की चाबी, पोषण पोटली, खेल सामग्री, नियुक्ति पत्र जैसे कई जरूरी सामान और सुविधाएं दीं. उन्होंने कहा कि अब योजनाओं का लाभ सीधा आम जनता तक पहुंच रहा है.

यूपी विकास और विरासत दोनों का संगम बन चुका है- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि 2017 में यूपी देश की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, आज दूसरा नंबर है. उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम, राम मंदिर और सरयू नहर परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि अब यूपी विकास और विरासत दोनों का संगम बन चुका है. सीएम योगी ने अंत में सभी लोगों से 17 अप्रैल को रामनवमी के मौके पर अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक कार्यक्रम टीवी पर देखने की अपील की और सभी को शुभकामनाएं दीं.

योगी सरकार का फोकस कानून व्यवस्था पर

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 2017 से सत्ता में है. सरकार का फोकस कानून व्यवस्था, विकास और गरीबों की योजनाओं पर रहा है. हालांकि विपक्ष अक्सर इन वादों पर सवाल उठाता रहा है. किसानों की आय दुगनी करने और हर गरीब को घर देने जैसे वादों को लेकर भी सरकार की आलोचना होती रही है. अब देखना होगा कि योगी सरकार अगले तीन साल में गरीबी हटाने का अपना यह बड़ा वादा पूरा कर पाती है या नहीं.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
अयोध्या में भदरसा का नाम बदलकर हुआ 'भरत नगर', योगी सरकार ने फिर से दिलाई पहचान
अयोध्या में भदरसा का नाम बदलकर हुआ 'भरत नगर', योगी सरकार ने फिर से दिलाई पहचान
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget