एक्सप्लोरर

Deepotsav 2023: दीपोत्सव कार्यक्रम में अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, बोले- 'यह समाज को जोड़ने का है आयोजन'

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी बेहद धूमधाम के साथ की गई है. पूरी अयोध्या नगरी को रोशनी से सजाया गया और लेजर लाइट की व्यवस्था की गई है.

Ayodhya News: रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) में सातवें दीपोत्सव (Deepotsav) का आयोजन किया जा रहा है. इसके अंतर्गत रामकथा पार्क में राम दरबार लगाया गया, जिसमें भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान और ऋषि वशिष्ठ के स्वरूपों की पूजा-अर्चना की गई. कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मंच पर मौजूद रहे जिस दौरान उन्होंने राजा राम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया और राम दरबार के स्वरूप की पूजा की.

दरअसल, भगवान राम, सीता और लक्ष्मण का चित्रण करने वाले कलाकार पुष्पक विमान के रूप में बने हेलीकॉप्टर से अयोध्या आए. छोटी दीपावली के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी पार्क में मौजूद हैं. दीपोत्सव के अवसर पर सीएम योगी ने भगवान राम का सांकेतिक राज्याभिषेक किया. सीएम योगी के अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, संत समाज, बॉलीवुड एक्ट्रेस आशा पारिश भी मंच पर आईं और उन्होंने राम दरबार का तिलक किया. 

समाज को जोड़ने के लिए दीपोत्सव का आयोजन- सीएम योगी
 सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि दीपोत्सव का उद्देश्य समाज को जोड़ना है. सीएम योगी ने कहा, ''अयोध्या के दीपोत्सव का आयोजन ही समाज को जोड़ने का आयोजन है. भगवान श्रीराम अयोध्या से गए तो निषादराज को गले लगा लिया. उन्होंने धरती को राक्षसहीन कर दिया. राक्षसों के पास बड़ी सेना थी जो स्वाहा हो गई.जंगल में उन्होंने माता शबरी के भी झूठे बेर खाए, हनुमान अंगद, सुग्रीव और जामवंत मित्र बने. सेतुबंध का भी निर्माण किया. अयोध्या वापस आकर रामराज्य की व्यवस्था बनाई. पूरी दुनिया जिस आदर्श व्यवस्था को मानती है वह रामराज्य है.''

54 देशों के राजनयिक आ रहे अयोध्या
सीएम योगी ने बताया कि दीपोत्सव को देखने के लिए 54 देशों के राजनयिक आ रहे हैं और वे अय़ोध्या की भव्यता का आनंद लेंगे. सीएम योगी ने राम मंदिर में अगले साल होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कहा, ''22 जनवरी के महोत्सव के लिए हम लोग अभी से तैयारी करें, ये हम सब का आयोजन बने. सभी व्यक्ति राम तीर्थ जन्मभूमि ट्रस्ट और सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे. यह दुनिया की सुंदरतम नगरी के रूप में स्थापित होगी. मैं सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं.''

दीये जलाकर बनाए जाएंगे रिकॉर्ड
बता दें कि दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्या में शाम के वक्त राम की पैड़ी में करीब 25 लाख दीए जलाए जाएंगे जिसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है. एक दिन पहले शुक्रवार (10 नवंबर) को ही लेजर लाइटों से सरयू का घाट जगमगा गया था. राम की नगर अयोध्या में करीब 25 लाख दीये जलाकर यूपी का पर्यटन विभाग एकबार फिर से विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है. ये दीये राम की पैड़ी के 51 घाटों पर जलाए जाएंगे. 

राम मंदिर निर्माण से बढ़ी है अयोध्या में पर्यटकों की संख्या
2017 से हर साल छोटी दिवाली पर अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जाता है. पहले सरयू के घाट पर 1.71 लाख दीये जलाए गए थे, साल 2018 में 3.01 लाख दीये जलाए गए थे. पिछले साल यानी 2022 को 15.76 लाख दीये जलाए गए थे और इस साल 21 लाख दीये जलाने की योजना है. राम मंदिर का निर्माण शुरू होने और दीपोत्सव के कारण  अय़ोध्या में पर्यटकों में भी बढ़ोतरी देखी गई है. 2022 में 2.39 करोड़ पर्यटक अय़ोध्या पहुंचे थे जबकि सितंबर से लेकर अब तक 1.77 पर्यटक आ चुके हैं.

ये भी पढ़ें-  Deepotsav 2023: त्रेता युग की तरह सजी अयोध्या, हर साल टूट रहा दीये जलाने का रिकॉर्ड, जानें- दीपोत्सव के बारे में सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
आजमगढ़: शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग
आजमगढ़: शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग
CM योगी बोले- 'भारत-जापान साझेदारी से बढ़ेंगे निवेश और रोजगार के अवसर'
CM योगी बोले- 'भारत-जापान साझेदारी से बढ़ेंगे निवेश और रोजगार के अवसर'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
Embed widget