एक्सप्लोरर

नौकरी के पीछे भागने के बजाय समाज के विकास में भूमिका निभाएं छात्र : आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। योगी ने कहा कि वह डिग्रियां हासिल करने के बाद नौकरी के पीछे भागने की बजाय समाज के विकास में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करें।

गोरखपुर, एजेंसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वह डिग्रियां हासिल करने के बाद नौकरी के पीछे भागने की बजाय समाज के विकास में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करें। सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक योगी ने यहां मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कहा कि दीक्षांत समारोह गुरूकुलों की परंपरा को जीवित रखे हुए है जो विद्यार्थियों को सच बोलने, सही मार्ग पर चलने और स्वाध्याय की प्रेरणा देता हैं। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के छात्र-छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में बडी भूमिका निभा सकते हैं। 'हर घर नल' योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए विद्यार्थियों को आगे आना चाहिए। इस योजना का मकसद 2024 तक हर घर में पीने योग्य जल उपलब्ध कराना है।

सीएम योगी ने आगे कहा कि प्रौद्योगिकी संस्थानों को प्रदूषण नियंत्रण के लिए भी आगे आना चाहिए और वंचितों के लिए सस्ते मकान बनाने में अपनी विशेषज्ञता से योगदान करना चाहिए।

'इंसेफेलाइटिस के खिलाफ लड़ी लंबी लड़ाई' योगी ने कहा कि उन्होंने इंसेफेलाइटिस के खिलाफ 25 साल लंबी लडाई लड़ी है। 1977 से 2017 के बीच कई लोग इस बीमारी के कारण मौत के मुंह में चले गये। प्रदेश में हालांकि भाजपा सरकार बनने के बाद हमने विभिन्न जागरूकता अभियान चलाये, जिनकी वजह से इंसेफेलाइटिस के प्रसार को रोकने में मदद मिली। बतादें कि दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और इन्फोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति भी शामिल हुए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget