एक्सप्लोरर

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण बनेगी ई-विधानसभा

सीएम रावत ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने ई-कैबिनेट की शुरुआत की और अपने कार्यालयों को भी ई-ऑफिस बनाने का निर्णय लिया है.

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को ई-विधानसभा बनाने का ऐलान किया है. विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत में उन्होंने कहा कि गैरसैंण को ई-विधानसभा बनाया जायेगा. सीएम रावत ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने ई-कैबिनेट की शुरुआत की और अपने कार्यालयों को भी ई-ऑफिस बनाने का निर्णय लिया है.

इस दौरान उन्होंने बताया कि अभी 17 कार्यालय, ई-ऑफिस हो गये हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास राज्य के ब्लॉक स्तर तक के सभी कार्यालयों को ई-ऑफिस बनाने का है. पर्यावरण संरक्षण को सब की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति एवं जैव विविधता को बनाये रखने के लिए हमें जनभागीदारी से प्रयास करने होंगे. इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड की पर्यावरण रिपोर्ट का विमोचन भी किया.

'हरेला पर किया जाएगा वृक्षारोपण' सीएम रावत ने ऐलान किया कि हरेला पर्व के अवसर पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जायेगा. उन्होंने वृक्षारोपण के लिए जन सहभागिता पर विशेष ध्यान देने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें:

BJP नेता सोनाली फोगाट ने हिसार में मार्केट कमिटी के सेक्रेटरी को थप्पड़ जड़ा-चप्पल से मारा, Video वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में परिवार की बंदिशें टूटीं, वन स्टॉप सेंटर से बदली महिलाओं की जिंदगी
योगी सरकार में परिवार की बंदिशें टूटीं, वन स्टॉप सेंटर से बदली महिलाओं की जिंदगी
आगराः छत से गिरने से शख्स की मौत, पुलिसकर्मियों पर फेंकने का आरोप, 2 सिपाही सस्पेंड
आगराः छत से गिरने से शख्स की मौत, पुलिसकर्मियों पर फेंकने का आरोप, 2 सिपाही सस्पेंड
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget