एक्सप्लोरर

'आपदा से निपटने को सरकार प्रतिबद्ध', CM धामी ने किया देहरादून के घंटाघर का लोकार्पण

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि घंटाघर देहरादून की पहचान है और इसका यह नया और आकर्षक रूप न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को भी गर्व का अनुभव कराएगा.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए उनकी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि इसी दिशा में 8 और 16 किलोमीटर की रेंज के सायरन नागरिकों की सुरक्षा में भी मदद करेंगे. मुख्यमंत्री ने बाल भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बच्चों को भिक्षावृत्ति से निकालकर शिक्षा से जोड़ा जाएगा. इसके लिए तीन रेस्क्यू वाहनों के साथ एक अंतरविभागीय टीम बनाई गई है.

पहले चरण में 51 बच्चों को रेस्क्यू कर अलग-अलग स्कूलों में भेजा गया. दूसरे चरण में 31 बच्चों को रेस्क्यू कर विभिन्न स्कूलों में प्रवेश दिलाया गया है. सीएम धामी ने देहरादून के ऐतिहासिक घंटाघर के नए और भव्य स्वरूप का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने स्वचलित प्रकाश व्यवस्था का भी शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि उनकी सरकार राज्य को आपदा की क्षति से बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

घंटाघर के सौंदर्यीकरण के बाद इसके आसपास के क्षेत्र में भी कई विकास कार्य किए गए हैं. इसी के तहत मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए बनाए गए चार आधुनिक 'हिलांस-कम-किचन आउटलेट्स' का भी उद्घाटन किया. इन आउटलेट्स का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, उन्हें स्वरोजगार के अवसर देना और स्थानीय पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देना है.

यह धरोहर देहरादून की शोभा बढ़ाएगी- CM धामी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि घंटाघर देहरादून की पहचान है और इसका यह नया और आकर्षक रूप न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को भी गर्व का अनुभव कराएगा. उन्होंने कहा कि स्वचलित प्रकाश व्यवस्था से यह स्थल रात में भी जीवंत रहेगा और शहर की नाइटलाइफ को बेहतर बनाएगा. उन्होंने विश्वास जताया कि यह धरोहर देहरादून की शोभा बढ़ाएगी और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी.

सीएम धामी ने बताया कि राजधानी देहरादून में 1,400 करोड़ रुपए की लागत से कई विकास परियोजनाएं चल रही हैं. उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रिस्पना और बिंदाल नदी पर एलिवेटेड रोड का काम भी जल्द ही शुरू होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र

वीडियोज

Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget