एक्सप्लोरर

भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, तीन साल में 68 भ्रष्टाचारी गिरफ्तार

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है. विजिलेंस विभाग ने तीन साल में 57 ट्रैप में 68 भ्रष्टाचारियों को गिरफ्तार किया है. सरकार ने 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाई है.

Uttarakhand Zero Tolerance Policy: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. राज्य के 23 साल के इतिहास में जहां कुल 281 ट्रैप में 303 आरोपी गिरफ्तार किए गए. वहीं धामी सरकार के मात्र तीन साल के कार्यकाल में विजिलेंस विभाग ने 57 ट्रैप कर 68 भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने में सफलता पाई है. धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसमें भ्रष्टाचारियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है.

उत्तराखंड में 1064 भ्रष्टाचार मुक्त एप भ्रष्टाचार की रोकथाम में अहम भूमिका निभा रहा है. इस ऐप के जरिए आम नागरिक बेझिझक भ्रष्टाचारियों की शिकायत कर सकते हैं, जिससे विजिलेंस की कार्रवाई में तेजी आई है. अब तक 973 शिकायतें ऐप पर दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें से 38 शिकायतों पर विजिलेंस द्वारा जांच चल रही है. गैर-विजिलेंस शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा गया है. ऐप का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया, ताकि लोग इसका अधिक से अधिक उपयोग कर सकें. सरकारी दफ्तरों से लेकर सोशल मीडिया तक इस ऐप के जरिए भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को मजबूत किया जा रहा है.

विजिलेंस की सख्त कार्रवाई
विजिलेंस की सक्रियता में तेजी आने से तीन साल में रिकॉर्ड गिरफ्तारियां हुई हैं. वर्ष 2022 में 14 ट्रैप में 15 गिरफ्तारियां हुईं, वर्ष 2023 में 18 ट्रैप में 20 लोग गिरफ्तार किए गए और वर्ष 2024 में 23 ट्रैप के जरिए 30 आरोपी सलाखों के पीछे भेजे गए. इन अभियानों में 13 से अधिक सरकारी कर्मचारी और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं.

सरकार की सख्त नीति
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि भ्रष्टाचारियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. चाहे आरोपी छोटा हो या बड़ा, सभी को जेल की सजा भुगतनी होगी. सरकार ने विजिलेंस को पहले से अधिक संसाधन उपलब्ध कराए हैं ताकि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके. मुख्यमंत्री स्वयं विजिलेंस के कामकाज की मॉनिटरिंग और समीक्षा कर रहे हैं, जिससे इस अभियान में और अधिक प्रभावी परिणाम देखने को मिल रहे हैं.

उत्तराखंड की धामी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी सख्त नीति और विजिलेंस के सहयोग से राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है. 1064 ऐप और विजिलेंस की कड़ी निगरानी ने राज्य में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई में नई दिशा दी है.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के पूर्व बीजेपी नेता मुकेश बोरा रेप के आरोप में गिरफ्तार, मदद करने के आरोप में चार लोग नामजद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget