एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: खटीमा से उम्मीदवार बनाए जाने पर सीएम धामी की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा

राज्य विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे. इसके लिए उन्होंने केंद्रीय चुनाव समिति का आभार व्यक्त किया है.

Uttarakhand Assembly Election 2022: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिए जाने पर बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति का आभार व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट कर कहा है ''केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा एक बार फिर से मुझे अपनी कर्मभूमि खटीमा की देवतुल्य जनता के बीच चुनाव लड़ने का अवसर प्रदान करने हेतु हार्दिक आभार!''

बता दें कि, बीजेपी ने अगले महीने होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 70 में से 59 उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट आज जारी कर दी है. पार्टी ने कहा है कि राज्य विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे. बता दें कि इस समय भी सीएम धामी खटीमा से ही विधायक हैं. मुख्यमंत्री इस सीट का दो बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

सतपाल महाराज और मदन कौशिक की सीटें
बीजेपी ने मंत्री सतपाल महाराज को चौबट्टाखाल से उम्मीदवार बनाया है. पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को हरिद्वार से चुनाव मैदान में उतारा है. बिशन सिंह चुफाल डीडीहाट से चुनाव लड़ेंगे. धन सिंह रावत को श्रीनगर से टिकट दिया गया है. बता दें कि राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा. वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी.

11 सीटों पर नाम तय नहीं
अभी 11 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय नहीं हो पाए हैं. पार्टी इसके लिए लगातार मंथन कर रही है. इनपर भी जल्द निर्णय लेकर नाम फाइनल करने की उम्मीद है. बता दें कि कुछ दिन पहले हरक सिंह रावत के पार्टी से निकाले जाने के बाद भी कुछ सीटों पर उम्मीदवार चयन में समय लग रहा है. इसकी वजह से कुछ सीटों पर सियासी समीकरण बदल गए हैं. 

ये भी पढ़ें:

Uttarakhand Election 2022: बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता को बीजेपी ने दिया टिकट, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

UP Election 2022: जयंत चौधरी को बड़ा झटका, जेवर से RLD-SP प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना ने नामांकन वापस लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget